×

आजादी स्पेशल आपके दिल को छू लेंगे देश भक्ति से भरे यह गीत

 

भारत एक ऐसा देश है जहा धरती को माँ कहा जाता है। हमारे देश ने कई युद्ध देखे है ।भारत के लिए 15 अगस्त का दिन बहुत  महत्व रखता है। 15 अगस्त को हमे आजादी मिली थी। हर भारतीय इस दिन को काफी धूम धाम से मनाता है। बॉलीवुड के  गीतों में भी हमारे देश को लेकर हमारे दिल में जो प्यार है उसकी झलक साफ़ दिखाई देती है। आज हम उन्ही गीतों की बात करने जा रहे है।

सरफरोशी की तमन्ना

फिल्म द लिजेंड ऑफ़ भगत सिंह का यह गीत शायद आपके अन्दर भी सरफरोशी की तमन्ना जगा दे। इस गीत को इस फिल्म में अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया था।

सदेशे आते है

बॉर्डर फ़िल्म एक कमाल की फ़िल्म थी इस फ़िल्म की कहानी भारत पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है। यह गीत देश की सीमा पर खड़े  सैनिक का अपने घर के रह रहे लोगो का प्यार है जिसने बड़ी खूबसूरती से लिखा और गाया गया है। यह गीत आपकी आंखे नम कर देगा।

ये जो देश है मेरा स्वदेश मेरा

फ़िल्म स्वदेश का यह गीत अपने देश के दूर लोगो की कहानी को दिखता है। किस तरह किसी पराये देखे में आप रह कर अपने देश को नही भूल पाते। ​ए आर रहमान आवाज़ में यह गाना आपकी आंखे नम कर देगा।

ऐ मेरे वतन के लोगो

मशहूर गायक लता मंगेशकर यह गीत पत्थर को पिघलाने की ताकद रखता है। इसी गीत की हर एक पांति आपकी आंखे नम कर देगी।

मेरा रंग दे  बसंती चोला

हर एक भारतीय ने यह गीत कभी ना कभी सुना और गुनगुनाया होगा। महेंद्र कपूर , मुकेश और राजेंद्र मेहता की आवाज़ में यह गीत हर किसी के मन को जीत लेता है।