×

अंकज्योतिष 2022: जानिए 02 मई दिन सोमवार का लकी नंबर और शुभ रंग

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. आज कारोबार में काफी व्यस्त रह सकते हैं पैसा गलत कामों में खर्च हो सकता है आपके सहयोगी अधिक चिंतित रह सकते हैं महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते वक्त शब्दों पर गौर करें। शुभ अंक 13, शुभ रंग नीला है। 

2. आज का दिन सामान्य बना रह सकता है काम की अधिकता हो सकती है यात्रा भ्रमण पर जा सकते है शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है आज सिकी नई व्यापार की योजना की रूपरेखा बनाएंगे। शुभ अंक 15, शुभ रंग भूरा है। 

3. आज आपको राजनीतिक फायदा हो सकता है अटके हुए मामले निपट सकते है भागदौड़ रहेगी स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें परिवार की जरूरतों को तरजीह दे। शुभ अंक 6, शुभ रंग कत्थई हैं। 

4. आज पूरे दिन आप ऊर्जावान रह सकते हैं मन प्रफुल्लित हो सकता है दिन लाभ भरा रहने वाला है नया घर या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं काम काज में मन लगा रहेगा। शुभ अंक 55, शुभ रंग फिरोजी है। 

5. वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें वरना दुर्घटना होने का खतरा बना रह सकता है बच्चों की शिक्षा पर धन व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें नहीं तो मौसमी बीमारी की संभावना है शुभ अंक  3, शुभ रंग सुनहरा है। 

6. आप ज्यादा स्पष्टवादी है इसलिए विचारों का विशेष ध्यान रखें आज मन मनोरंजन में अधिक लग सकता है नौकरी और कारोबार से आपको लाभ मिल सकता है शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा है। 

7. आज निवेश क लिए दिन अच्छा नहीं है किसी भी तरह का लेन देन न करें। बहुत से लोग आपकी सादगी का फायदा उठाने की कोशिश भी करेंगे। शुभ अंक 20, शुभ रंग सफेद है। 

8. आज अपनी वाणी व क्रोध से बचें। सम्पत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है अपने शब्दों पर विचार करके दूसरों से बहसबाजी करें। कार्य की अधिकता हो सकती है शुभ अंक 1, शुभ रंग केसरिया है। 

9. प्रेम करने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए वैवाहिक ​जीवन खास रहने वाला है पति पत्नी में मनमुटाव हो सकता है विद्यार्थियों के लिए दिन शिक्षाप्रद रहेगा। शुभ अंक 5, शुभ रंग लेमन है।