×

अंकज्योतिष 2022: जानिए 12 मई दिन गुरुवार का लकी नंबर और शुभ रंग

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. कारोबार में नई कार्य योजना और नए कार्यक्रम करेंगे। संतान की शिक्षा व करियर पर बड़ा निवेश हो सकता है फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। शुभ अंक 20, शुभ रंग पीला है। 

2. आज का दिन सामान्य बना रह सकता है नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिल सकती है प्रेम संबंध में आपके साथ धोखा हो सकता है शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल है। 

3. आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है कारोबार में कुछ महत्वपूर्ण व ठोस निर्णय आगे की दिशा व दशा बदलेंगे। आप अपनी इच्छा व रुचि के अनुसार काम करेंगे। शुभ अंक 9, शुभ रंग फिरोजी है। 

4. आमदनी बढ़ेगी और खर्चा भी बढ़ सकता है परिवार के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त गुजर सकता है शुभ अंक 6, शुभ रंग केसरिया है। 

5. अभी एक छोटी यात्रा आपकी शारीकि और मानसिक तंदुरुस्ती को सुधार सकती है लेखन, संगीत, कला के माध्यम से आत्म अभिव्यक्ति के लिए समय निकालें। शुभ अंक 10, शुभ रंग सफेद है। 

6. आज का दिन मिलाजुला होने वाला है काम में देरी हो सकती है अलगाव और अकेलेपन का यह चरण अस्थायी है और भविष्य में आपको बेहतर अवसर मिलने वाले हैं शुभ अंक 21, शुभ रंग केसरिया है। 

7. अपने निजी कामों में व्यस्त रहेंगे और रिश्तों में शांति चाहेंगे। पुरानी यादों को पीछे छोड़कर जीवन का मज़ा ले सकते हैं भविष्य के बारे में सोच कर योजना बनाएं। शुभ अंक 13, शुभ रंग भूरा है। 

8. अभी घरेलू मामले आपके दिमाग में हो सकते हैं और भाई या माता पिता का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है सामाजिक उत्सवों का आनंद ले सकते हैं शुभ अंक 2, शुभ रंग ग्रे है। 

9. नए निजी और व्यावसायिक संबंधों के लिए भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए अच्छा वक्त है अपने परिवार के साथ वक्त व्यतीत करें कल्पना करना और काम टालना छोड़ें। शुभ अंक 27, शुभ रंग कत्थई है।