×

अंकज्योतिष 2022: जानिए 19 सितंबर दिन सोमवार का लकी नंबर और शुभ रंग

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. आपका दिमाग किसी नुकसान के इर्द गिर्द धूम रहा है अभी आपका कार्यों में मन नहीं लगेगा। नौकरी और कारोबार से जुडे़ लोगों को आज थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है शुभ अंक 12, शुभ रंग सिल्वर है। 

2. आज का दिन मिलाजुला होने वाला है आप अभी कुछ आध्यात्मिक उत्तरों की खोज कर रहे हैं दूसरों से खास कर अपने साथी से अपनी चिंताओं को शेयर कर सकते हैं माता पिता का सहयोग आपको मिलेगा। शुभ अंक 33, शुभ रंग लाल है। 

3. आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर से बाहर निकलने के लिए वक्त निकालें और अपने विचारों के साथ कहीं शांति से रहें। आप अपने उददेश्य के बारे में अच्छे से जानते हैं काम में तेजी आएगी। शुभ अंक 5, शुभ रंग फिरोजी है। 

4. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बढि़या बना रह सकता है परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग आज मिल सकता है काम काज में आ रही दिक्कतें आज आपकी दूर हो सकती है शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला है। 

5. आज का दिन आपके लिए बढि़या बना रहसकता है नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं यात्रा का भी योग है खुद पर विश्वास रखें और अपने दिमाग के रचनात्मक विचारों को शेयर करें। शुभ अंक 15, शुभ रंग हरा है। 

6. आज का दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली सिद्ध होने वाला है परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है नौकरी में आ रही दिक्कतें आपकी दूर हो जाएंगी। काम काज में तेजी बनी रहेगी। शुभ अंक 4, शुभ रंग भूरा है। 

7. आज का दिन आपके लिए सामान्य बना रहेगा। परिश्रम के कुछ अतिरिक्त घंटे आपको धन और प्रसिद्धि दिलाएंगे । आपको जो मिल रहा है आप सच में इसके लायक है जीवन के प्रति आपका रवैया यह तय करता है कि आप भविष्य में क्या बनेंगे तो हमेशा सकारात्मक रवैया ही रखें। शुभ अंक 2, शुभ रंग काला है। 

8. आपका पारिवारिक समय अभी समृद्ध है आप उदार महसूस कर रहे हैं और दूसरों के साथ भोजन और अन्य सामान शेयर करने के लिए तैयार हैं अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करके या कोई शो देखकर अपने कला के प्रति प्यार को संतुष्ट करें। शुभ 10, शुभ रंग पीला है। 

9. आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है आप आशावाद और सकारात्मकता से भरे हुए हैं उम्मीद और आत्मविश्वास के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है और इस समय आपके पास दोनों ही है बस एक नयी शुरुआत करें। शुभ अंक 12, शुभ रंग गोल्डन है।