×

चाणक्य की इन बातों को जिसने मान लिय उसे कभी नहीं होगी धन की कमी

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आचार्य चाणक्य की नीतियां विश्व प्रसिद्ध मानी जाती है चाणक्य नीति में सूत्रात्मक शैली में जीवन को सुखमय और सफल बनाने के लिए उपयोगी सुझाव हैं इस शास्त्र का मुख्य उद्देश्य मनुष्य को जीवन के हर पहलू की व्यावहारिक शिक्षा देना है चाणक्य ने इस नीतिपरक ग्रंथ में जीवन सिद्धानत और जीवन व्यवहार और आदर्श और यथार्य का बड़ा सुन्दर समन्वय है। चाणक्य नीति आपको अपने जीवन में कुछ भी हासिल करने में मदद करती है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस क्षेत्र में है। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उपयों के बारे में जिक्र किया है उन्होंने इस बात का उल्लेख किया है कि मनुष्य किस तरह से आर्थिक रूप से सम्पन्न हो सकता है तो आइए जानते हैं विस्तार से। 

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो मनुष्य पक्षियों की सेवा करता है उनके लिए दाने पानी की व्यवस्था करता है उसके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है और उसके सामने धन आने के कई मार्ग खुल जाते हैं चाणक्य नीति के अनुसार बेजुबान पक्षियों की सेवा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में धन संपद की वृद्धि होती है। जिस घर में नियमित रूप से ईश्वर का ध्यान किया जाता है उनके समक्ष दीपक प्रज्जवलित किया जाता है ऐसे घरों में धन संपत्ति की कभी कमी नहीं होती है उस परिवार के सदस्यों को कभी भी धन के अभाव की वजह से परेशानियां नहीं झेलनी पड़ती है चाणक्य अनुसार जिन घरों में देवी देवताओं का आदर होता है उस घर के सभी आर्थिक कार्य माता लक्ष्मी स्वयं पूरे करती हैं। चाणक्य अनुसार जो लोग निस्वार्थ भाव से कुष्ठ रोगियों की मदद करते हैं उनकी सेवा करते है उस पर धन देवता कुबेर अपनी कृपा बनाए रखते हैं कुष्ठ रोगियों की मदद करने से व्यक्ति के जीवन में स्वत:ही धन आगमन के मार्ग खुल जाते हैं और इसी के परिणाम स्वरूप घर की तिजोरी भर जाती है।