×

व्यापार में वृद्धि के लिए आज करें व्रत, जानिए पूजन विधि और कथा
 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिनों को किसी न किसी देवी देवता की पूजा के लिए विशेष माना गया हैं वही शुक्रवार का दिन देवी पूजा के लिए सबसे अधिक शुभ होता हैं शुक्रवार के दिन मां संतोषी की पूजा की जाती हैं धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मां संतोषी की पूजा पूरी श्रद्धा से करने पर जीवन में सुखों की प्राप्ति होती हैं शुक्र के दिन वैभव लक्ष्मी कीभी पूजा की जाती हैं संतोषी माता के व्रत में हमें बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है माता संतोषी के व्रत के दौरान हमें खटाई नहीं खानी चाहिए इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखना होता हैं इस दिन खट्टी चीजें नहीं बांटनी चाहिए माता के व्रत से आपको परीक्षा में सफलता कारोबार में लाभ आदि सुखों की प्राप्ति होती हैं मां संतोषी के व्रत की विधि और कथा के बारे में आप यहां जान सकते हैं।  

प्रात: काल स्नान करके साफ वस्त्र धारण करना चाहिए इसके बाद व्रत का संकल्प करें इसके बाद मां संतोषी की प्रतिमा स्थापित करें। फिर कलश की स्थापना करना चाहिए पंरतु ख्याल रहे कि वह कलश तांबे का हो। इसमें गुड़ और चने का प्रसाद बनाना चाहिए मां संतोषी का विधिवत पूजन करें कथा सुनें और मां संतोषी की आरती उतारें। फिर जल से भरे पात्र का जल पूरे घर में छिड़कना चाहिए। 

पढ़ें व्रत कथा—
एक नगर में एक बुजुर्ग महिला और उसका बेटा रहता था बीतते समय के साथ महिला ने अपने बेटे का विवाह करा दिया। बुजुर्ग महिला अपनी बहू से बहुत काम करवाने लगी वह किसी न किसी बात पर अपनी बहू को तंग करने लगी। इतना काम करने के बाद भी महिला अपनी बहू को खाना भी नहीं देती थी। परंतु उनका बेटा यह सब चुपचाप देखता रहता था। मां और बहू के बीच ऐसे हालत को देखकर लड़का परेशान होकर शहर जाने का निर्णय लिया शहर जाने से पहले लड़के ने अपनी पत्नी से कुछ निशानी मांग ली। उसकी पत्नी रोते हुए बोली कि मेरे पास तो आपको देने के लिए कुछ नहीं हैं निराश होकर लड़का खाली हाथ ही शहर चला गया। 

एक दिन बहू किसी काम से घर के बाहर गई। उसने स्त्रियों को संतोषी माता की पूजा करते हुए देखा। उसने स्त्रियों से व्रत विधि जानी। बहू ने भी व्रत रखना शुरू कर दिया। जिसके बाद मां की कृपा से उसके पति की चिट्ठी और पैसे आने लगे। उसके जीवन में सुखों का आगमन हो गया।