×

Holi 2024: राशि अनुसार इन चीजों का दान करना रहेगा शुभ

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक होली के त्योहार को लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर बधाई देते हैं। साथ ही घर की सुख-समृद्धि के लिए कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

मेष :- इस राशि के लोगों को मंगल से संबंधित चीजें जैसे लाल मसूर, सौंफ, जौ आदि का दान करना चाहिए।

वृष- इन लोगों को बृहस्पति से संबंधित चीजों का दान करने से लाभ होगा. इसलिए वृष राशि वालों को होली के दिन चने की दाल, हल्दी, शहद आदि का दान करना चाहिए।

मिथुन :- इस बार होली पर मिथुन राशि के जातकों को शनि से संबंधित वस्तुएं, सरसों का तेल, काले तिल या दालों का दान करना चाहिए।

कर्क :- इस राशि के लोगों को शनि से संबंधित चीजें जैसे चायपत्ती, लोहा आदि का दान करना चाहिए।

सिंह राशि: इस राशि के लोगों को बृहस्पति से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए. ऐसे में इन लोगों को गाय का घी या केसर का दान करना चाहिए।

कन्या- इन लोगों को मंगल का उपाय करने से लाभ होगा. इसलिए इन लोगों को खांड, केसर, बताशे आदि का दान करना चाहिए।

तुला :- इन लोगों को इस बार होली पर शुक्र ग्रह से जुड़ी चीजों जैसे चावल, पनीर का दान करना चाहिए।

वृश्चिक :- इस राशि के जातकों को बुध ग्रह से संबंधित कोई वस्तु दान करने से लाभ होगा। ऐसे में वृश्चिक राशि वालों को कपूर, हरी मिर्च आदि का दान करना चाहिए।

धनु राशि - इन लोगों को चंद्रमा से संबंधित चीजों का दान करने से लाभ होगा. ऐसे में इन लोगों को दूध, चावल, सफेद मिठाई आदि का दान करना चाहिए।

मकर :- इस राशि के लोगों को सूर्य से संबंधित चीजें जैसे गेहूं, गुड़ आदि का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि- इन जातकों को बुध से संबंधित चीजें जैसे साबुत मूंग या हरे फल का दान करना चाहिए.

मीन राशि - इस राशि के लोगों को शुक्र ग्रह से संबंधित वस्तुएं जैसे दही, चावल, चीनी आदि का दान करना चाहिए.