×

अंकज्योतिष 2022: जानिए 08 जनवरी दिन शनिवार का लकी नंबर और शुभ रंग

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. आज रिश्तेदारों के साथ संबंध आपके सुधर सकते हैं आज के दिन कोई अनैतिक कार्य न करें वरना बदनामी भी होगी। यात्राओं का योग बन रहा हैं इस समय नया सीखने में व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक 6, शुभ रंग लेमन हैं। 

2. आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। घर में कोई मांगलिक अवसर सम्पन्न हो सकता हैं रिश्तेदारों का आना जाना लगा रह सकता हैं आर्थिक मजबूती बनी रहेगी। शुभ अंक 11, शुभ रंग गुलाबी हैं। 
 
3. आज के दिन आप क्रय विक्रय कर सकते हैं आप अपने मान सम्मान को बरकरार रखेंगे। दिन मिलाजुला रहेगा। अच्छा बुरा दोनों का अनुभव करेंगे। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला हैं। 

4. आज का दिन आपके लिए बढ़िया बना रह सकता हैं आपको सफलता हासिल हो सकती हैं अधूरे काम आज आप पूरे कर सकते हैं सरकारी लाभ भी आपको मिलेगा। शुभ अंक 9, शुभ रंग ग्रे हैं। 

5. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह से जरूर पढ़ लें। कामकाज को लेकर परिस्थितियां अनुकूल होंगी। शुभ अंक 9, शुभ रंग फिरोजी हैं। 

6. आपका आर्थिक संकट पिता के सहयोग से दूर हो जाएगा। परिवार के सहयोग से पति पत्नी के बीच अनबन खत्म हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। शुभ अंक 12, शुभ रंग हरा हैं। 

7. नौकरी में तबादला हो सकता है पेट दर्द या पैरों में दर्द की वजह से आप परेशान रह सकते हैं अटके हुए सरकारी काम गति पकड़ सकते हैं और साथ ही आपको इसका लाभ मिल सकता हैं शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला हैं। 

8. मित्रों संग अनबन होने की आशंका हैं प्रेम विवाह के लिए तैयार होने के साथ साथ अपनी कुण्डली मिलान भी करवा लें। कहीं आपको उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता हैं शुभ अंक 14, शुभ रंग सिल्वर हैं। 

9. आपको व्यापार या नौकरी से लाभ अर्जित होने की संभावना है धन की बढ़ोत्तरी होने के योग बनते नजर आ रहे हैं आपके आकर्षण और बुद्धि का लोग आज लोहा मानेंगे। शुभ अंक 10, शुभ रंग ​गोल्डन हैं।