×

हिंदू धर्म की कुछ अनूठी बातें जो सभी को लगती है अच्छी

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म को मानने वाले लोग बड़ी संख्या में मिल जाएंगे। इस धर्म में कई सारे रीति रिवाज शामिल हैं इनका पालन इस धर्म को मानने वाले लोग हमेशा से करते आ रहे हैं इस धर्म में मनुष्य को सही मार्ग दिखाने और जीवन को सुखद बनाने के बारे में विस्तार से बताया गया हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हिंदू धर्म और उससे जुड़े कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में बता रहे हैं जिसे अधिकतर लोग जानते सभी नहीं हैं तो आइए जानते हैं। 
 
जैसा की पहले भी बताया जा चुका है कि हिंदू धर्म का कोई संस्थापक नहीं हैं माना जाता है कि कुछ संतों ने मिलकर जीने के एक तरीके का प्रचारकरना शुरू किया था इसे हिंदू धर्म भी नहीं सनातन धर्म कहा जाता था। ये धर्म कुछ 1500—2000 ईसा पूर्व शुरू हुआ और उस समय भी हिंदू धर्म का कोई एक नहीं बल्कि कई प्रचरक थे। कुछ लोग इस धर्म को 5500 ईसा पूर्व तक मानते हैं उस समय सिंधू नदी के पास रहने वालों का एक धर्म बन गया जो प्रकृति की किसी भी चीज़ को भगवान मानते थे। 

रिसर्च के अनुसार हिंदू शब्द असल में हिंदुस्तान का नहीं बल्कि फारस या पर्शिया का है ये शब्द उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता था जो सिंधु नदी के दूसरी ओर रहते थे। खासतौर पर छठवीं सदी में राजा के लेखों में इस शब्द को देखा जा सकता हैं ये शब्द उस समय भूगोलिक शब्द की तरह इस्तेमाल किया जाता था और न किसी धर्म की तरह। धर्म की बात तो चौदवीं सदी तक फारसी दस्तावज फुतूह सलातिन में मिलती हैं इसके अलावा सातवीं सदी के लिखे गए चीनी लेख में धर्म का वर्णन मिलता हैं। 

हिंदू धर्म को मानने वाले न जाने कितने ही लोग हैं लोगों की जाति अलग है और उन जातियों के अलग रिवाज हैं अगर ब्राह्मण वर्ग को माना जाए तो उसमें भी न जाने कितने विभाजन हैं और सभी के अलग रीति रिवाज हैं ये एक मात्र ऐसा धर्म है जिसमें इतने विभाजन हैं। हिंदू धर्म में केवल मूर्तियों को ही नहीं बल्कि किसी भी चीज़ की पूजा की जा सकती हैं हिंदू धर्म ही एक ऐसा है जिसमें पुष्प, पतती, पौधें, पत्थर, नदी, मछली किसी भी चीज़ को भगवान मान लिया जाता हैं हवा को भी पवन देव कहा जाता हैं अगर को भी अग्निदेव, ऐसा इसलिए है क्योंकि हिंदू धर्म अपनी सुविधा के हिसाब से भगवान का रूप चुनने की इजाजत देता हैं।