×

Vastu Tips: रुपयों को थूक लगाकर गिनने से होती है धन हानि

 

मनुष्य रोजाना जिन कार्यों को करता हैं उसमें वह कभी कभी गलतियां भी कर देता हैं जिसके कारण देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और व्यक्ति के जीवन में आर्थिक ​तंगी बनी रहती हैं।वही ज्योतिषशास्त्र में वैदिक गणित के साथ साथ फलादेश की कई विधाएं बताई गई हैं जैसे शकुन अपशकुन विज्ञान, छींक और स्वर संचालन आदि। ऐसे ही कुछ संकेत जीवन में भी मिलते हैं जिनसे यह पता लगा सकते हैं कि व्यक्ति के साथ क्या होने जा रहे हैं। तो आज हम आपको ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे पता चल सकता हैं कि आने वाला वक्त अच्छा होगा या बुरा, तो आइए जानते हैं।

अगर कोई नई वस्तु घर में आते ही टूट जाती हैं, खंडित हो जाए या खराब हो जाए तो समझे कि भाग्य साथ नहीं हैं। अगर रसोई में बार बार दूध उफनकर नीचे चल जाए या तेल, घी आदि बिखर जाए तो मानना चाहिए कि अभी भाग्य साथ नहीं दे रहा। पूजा करते वक्त कुत्तों के भौंकने या तेज लड़ाई की आवाज आए तो यह भी शुभ नहीं माना जाता हैं अगर घर में मकड़ियों के जाले लगे हो और मंदिर गंदा रहता हो तो यह शुभ संकेत माना जाता हैं। अगर घर में मकड़ियों के जाले लगे हो और मंदिर गंदा रहता है तो यह शुभ संकेत नहीं हैं।

घर का मुख्य द्वार या छत हमेशा गंदी रहती हो या छत पर कबाड़ पड़ा हो इससे राहु अप्रसन्न होकर दुर्भाग्य लाते हैं। नवरात्रि के समय जौ बोए जाते हैं अगर सारे जौ एकसाथ होकर सुनहरे रंग के निकले तो भाग्य साथ देता हैं अगर ज्वारे पूरे ना निकले या चार पांच दिन बाद निकले तो समझो भाग्य में अवरोध हैं। वही रुपयों को थूक लगाकर गिनना लक्ष्मी हानि के संकेत माने जाते हैं।