×

Foot Care: फटी एड़ियां मिनटों में भर जाऐंगी, ये Home Remedies करेगी कमाल का काम

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। चेहरे के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। खासतौर पर सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है। चेहरे ही नहीं हाथों पर भी रूखापन आने लगता है। इसके अलावा सर्दियों में एड़ियों के फटने की भी समस्या होती है। ऐसे में अगर पैरों की देखभाल न की जाए तो एड़ियों में दरारें और गहरी हो जाती हैं और दर्द भी होने लगता है। चेहरे की तरह ही पैरों को भी मॉइश्चराइज करना जरूरी है। अगर सर्दियों में आपकी एड़ियां फटती हैं तो आप इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में….

वेसिलीन
वैसलीन के इस्तेमाल से आप फटी एड़ियों से राहत पा सकती हैं। रोज रात को सोने से पहले पैरों में वैसलीन लगाएं। इसके बाद पैरों की मसाज करें। मसाज करने के बाद पैरों में मोजे पहन लें। इससे फटी एड़ियां जल्दी ठीक होंगी।

पैरों को गर्म पानी में रखें
अपने पैरों को कुछ देर गर्म पानी में रखें। इसके बाद एड़ियों को प्यूमिक स्टोन से रगड़ कर साफ कर लें। इसके बाद नारियल या बादाम के तेल से पैरों की मालिश करें। इससे फटी एड़ियां ठीक हो जाएंगी।

मोमबत्ती
सुनकर आपको थोड़ी हैरानी हो सकती है लेकिन मोमबत्तियों के इस्तेमाल से आप फटी एड़ियों से राहत पा सकती हैं। मोमबत्ती को पिघलाएं। इसके बाद इसमें सरसों का तेल डालें। दोनों चीजों को मिला लें। इसके बाद एड़ियों पर तेल की मालिश करें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको फटी एड़ियों से राहत मिलेगी।

चावल का आटा
फटने से राहत पाने के लिए आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सामग्री
चावल का आटा - 3-4 बड़े चम्मच
शहद - 2 बूंद
सेब का सिरका - 2 बड़े चम्मच
जैतून का तेल - 2 बड़े चम्मच

कैसे इस्तेमाल करे?
 सबसे पहले एक बाउल में चावल का आटा डालें।
 फिर इसमें शहद मिलाएं। शहद में सेब का सिरका मिलाएं।
 सब कुछ अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं।
सामग्री को मिलाएं और एड़ियों पर लगाएं।

मोम, हल्दी और देसी घी
मोम, हल्दी और देसी घी को मिलाकर आप इसे अपनी एड़ियों पर लगा सकते हैं। सबसे पहले 1 चम्मच कच्ची हल्दी, 1 टुकड़ा मोम और 2 चम्मच घी लें। गर्म करके सभी सामग्री मिलाएं और एड़ियों पर लगाएं। जब एड़ियां सूख जाएं तो उन्हें पानी से धो लें।

मोम
फटी एड़ियों को साफ करने के लिए आप वैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। मोम गरम करें। इसमें गुनगुना सरसों का तेल डालें। दोनों चीजों को ठंडा कर लें। इसके बाद इसे फटी हुई एड़ी पर लगाएं। 10 मिनट तक मसाज करें। तय समय के बाद एड़ियों को साफ करें।