×

अगर चाहती है मेहँदी का रंग गहरा और लम्बे समय तक बनाये रखना, तो करें ये होममेड उपाय

 

लाईफस्टाइल डेस्क जयपुर।। शादी का सीजन हो या फिर त्यौहार का दिन मेहंदी हर लड़की लगाना पसंद करती है और ये हाथों पर सुंदर भी दिखाई देती है। कहते है की जितनी ज्यादा मेहंदी रचेगी उतना ही उसका पति उससे प्यार करेगा। लेकिन गहरी होने के साथ साथ इसका लम्बे समय तक टिका रहना बहुत जरूरी है। आज  हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि किस तरह मेहँदी को लम्बा चला सकते हैं।

अपनाएं ये मेहंदी टिप्स



 मेहंदी लगाने से पहले आप अपने पुरे ब्यूटी ट्रीटमेंट ले ले। मेहंदी लगने के बाद इनकी वजह से मेहंदी फीकी पड़ जाती है।

 मेहन्दी लगवाने से पहले अपने हाथ पैर क्लीजिंग साबुन से अच्छे धो ले। नहीं तो ट्रीटमेंट की वजह से तेल लगा ही रह जायेगा। तेल की वजह से मेहंदी गहरी नहीं रच पाती है।



 मेहंदी लगवाते समय ध्यान रखे की आप धुप मे न बेठे हो। और मेहंदी लगवाते समय आप इधर उधर न हिल रही हो।

 शादी से कम से कम 24 से 48 घंटो पहले मेहंदी लगाये और सूखने के बाद नींबू को लगा ले। इसकी वजह से मेहंदी काफी लम्बे समय तक आपके हाथ पैर पर लगी रहेगी, इससे मेहंदी और भी गहरी होती जाएगी।