×

भये प्रकट कृपाल , रघुनन्दन के अलौकिक अभिनन्दन का सीधा वीडियो अयोध्या से ,आप भी परिवार सहित वीडियो में करें रामलला के दर्शन 

 

जयपुर न्यूज डेस्क !! राम नवमी का त्योहार भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में चैत्र नवरात्रि के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा की जाती है। राम नवमी पर भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में व्रत और पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति भगवान राम की विधि-विधान से पूजा, जप और व्रत करता है उसे जीवन से जुड़ी सभी खुशियां मिलती हैं। इस साल रामनवमी का त्योहार 17 अप्रैल को मनाया जाएगा. आइए जानते हैं रामनवमी का पूरा लाभ पाने के लिए व्रत और पूजा के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

<a href=https://youtube.com/embed/j8JvJICvyZk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/j8JvJICvyZk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रामनवमी पूजा में क्या करें?

  • रामनवमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान आदि करें।
  • इसके बाद पूजा पाठ करके तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • रामनवमी के दिन भगवान राम की मूर्ति के सामने पूजा करें और श्रीरामचरितमानस का पाठ करें।
  • पूजा के दौरान भगवान राम को पीले वस्त्र, पीले फूल और पीला चंदन चढ़ाएं।
  • भगवान राम की पूजा तुलसी दल के बिना अधूरी मानी जाती है, इसलिए रामनवमी की पूजा करते समय भगवान राम को भोग के साथ तुलसी दल भी चढ़ाएं।
  • भगवान राम के व्रत और पूजन का पुण्य लाभ पाने के लिए रामनवमी पर विशेष रूप से रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।
  • हिंदू मान्यता के अनुसार बुध कौशिक ऋषि द्वारा रचित श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी बड़ी से बड़ी परेशानियां पलक झपकते ही दूर हो जाती हैं।