×

जमीन पर उतरे 'सितारे'आदित्य-अनुष्का की शादी में , बेहद Stylish दिखी एथनिक लुक में हसीनाएं

 

इस बी टाउन शादियों में सेलेब्स का लुक ही तो सबसे  ज्यादा चर्चा बटोरता है। आदित्य सील और अनुष्का रंजन कपूर की शादी  में भी आलिया भट्ट से लेकर सुजैन खान का जबरदस्त फैशन सेंस देखने को मिला आम लोगों की तरह सेलेब्स भी अपने दोस्तों की शादी अटेंड करने के लिए बेताब रहते हैं, क्योंकि यहां उन्हे अपने हुस्न का जलवा बिखेरने  का मौका जो मिल जाता है।। आप भी नजर डालें इन तस्वीरों में:-

शादी में भी अनुष्का की बेस्ट फ्रेंड आलिया ने संगीती सेरमनी की तरह अपने लुक से पूरी लाइमलाइट लूट ली। इस दौरान उन्हे मस्टर्ड कलर की सिल्क साड़ी में देखा गया। 


कानों में हेवी गोल्डन झुमके, बालों में गजरा, माथे पर बिंदी और आंखों पर काजल लगाए, आल‍िया किसी परी से कम नहीं लग रही थी।  


आदित्य और अनुष्का की शादी में पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम भी इस उम्र में किसी से कम नहीं लग रही थी। गोल्डन और रेड कलर की साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थी। 

 शादी अटेंड करने पहुंची सुजैन खान के सिंपल और डिफरेंट लुक ने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। 

टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा भी अपनी सहेली की शादी में  लैवेंडर कलर का शाइनी लहंगा पहनकर पहुंची। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हेवी जूलरी और बालों में गजरा लगाया हुआ था। 


वेडिंग में अथिया शेट्टी का लहंगा लुक लोगों को खूब पसंद आया। गुलाबी रंग के लहंगे के साथ उन्होंने बड़े-बड़े झुमके कैरी किए थे।  

भूमि पेडनेकर भी येलो कलर के  लहंगे में स्पॉट हुई। उन पर ये सिंपल लुक काफी जच रहा था। 

अनुष्का रंजन और आदित्य सील की शादी में जैसमीन और अली गोनी भी पहुंचे। ब्लैक साड़ी में  पहुंची जैसमीन इस दौरान खूब पोज देती दिखाई दी।