×

परफ्यूम के है दीवाने तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकते है साइड इफेक्टस

 

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। आजकल के बदलते लाइफस्टाइल में लोग खुबसूरती को अधिक महत्व देते है। वहीं लोगों में दुसरों से अधिक शानदार दिखने की होड मची रहती है। इन्ही सब के बीच लोगों को अपने कपडों से खुशबू आना उनकी खुबसूरती में चार चांद लगा देता है। इसके लिए लोग परफ्यूम का यूज करते है वैसे यह लगभग हर किसी को पसंद होता है, लेकिन जब भी हम परफ्यूम लगाते है तो कुछ ही देर में इसकी खुशबु उड़ जाती है। जिसके कारण हमे फिर से परफ्यूम लगाना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे है जिनसे आपके परफ्यूम की खुशबु लम्बे समय तक बनी रहेगी। 

जानिए परफ्यूम लगाने के तरीके

परफ्यूम की खुशबु को लम्बे समय तक बरक़रार रखने के लिए हमेशा परफ्यूम को घुटनों के पीछे लगाए। यहाँ पर परफ्यूम को लगाने से खूशबू लंबे समय तक रहती है।

शरीर को पूरा दिन सुगन्धित रखना चाहते है तो इसके लिए परफ्यूम को हमेशा अपनी कोहनी के अंदर की तरफ लगाएं। इसे कोहिनी के अंदर की तरफ लगाने से पुरे हाथ में इसकी खुशबू फैल जाती है।

अपने बालो में भी परफ्यूम को लगा सकते है, इसे बालो में लगाने से आपके अंदर से पूरा दिन खुशबु आती रहती है। पर इस बात का ध्यान रखे की इसे स्प्रे के द्वारा बालों पर ना लगाए।

हमारे कानो के पीछे के हिस्से में बहुत आयल मौजूद होता है। इसलिए अगर आप यहाँ पर लगाएंगे तो इसका असर काफी देर तक रहेगा।