×

देखिए दुनिया के 3 सबसे महंगे ज्वैलरी पीस, इनमें से एक हार इनके पास

 

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।।  भारत में औरतेें अपने आप को सजने संवारने में काफी ध्यान देती है। और वो जितना फैशनेबल कपड़ों की शौकीन है उतनी ही महंगी ज्यूलरी की भी फैन होती है। भारतीय महिलायें पैसों के साथ-साथ ये ज्यूलरी इकट्ठा करने में भी आगे रहती हैं। लेकिन आपके कलैक्शन के साथ ये चीजें भी बहुत मायने रखती हैं कि आप किस तरह की ज्यूलरी इक्ट्ठी कर रही हैं क्योंकि यह उस चीज की डिमांड पर निर्भर करता हैं जैसे की हीरा। जितना अनमोल हीरे का टुकड़ा होगा उतनी ही उसकी कीमत होगी। यह उसकी वैरायिटी पर निर्भर करता है उसी तरह सोना भी। लेकिन हीरे की बात ही कुछ और है इसकी चमक कभी कम नहीं होती।

इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के 3 सबसे एक्सपेंसिव ज्यूलरी पीस दिखायेंगे

यैलो डायमंडः  एल' इनकम्पेयरेबल डायमंड नेकलेस 

दुनिया के सबसे महंगे नेकलेस में से एक यह डायमंड नेकलेस है। पीले रंग का अद्वितीय हीरा नेकपीस के सेंटर में जड़ा है जिसका वजन 407.48  कैरट है। इस हार में जड़े हैं 637 कैरेट के शानदार हीरे। इसी के साथ नेकलेस में 229.52 कैरट के 91 व्हाइट डायमंड्स और लगे हैं जो 18 कैरट के रोज गोल्ड में तराशे गए हैं।

इसे पॉलिश कर एक नैकलेस का रुप देने में करीब 4 साल लगे, जिसकी कीमत उस समय 55 मिलियन डॉलर आंकी गईं यानि करीब 400 करोड़ रु. के आस-पास। इस नेकलेस को लेबनानी ज्वैलर्स मौवाद ने डिजाइन किया था, इतनी ज्यादा कीमत के चलते यह बेशकीमती हार, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। बता दें कि 1980 में अफ्रीका में इस शील्ड कट यैलो डायमंड को सबसे पहले खोजा गया था। यह डायमंड नेकलेस नीता अंबानी ने अपनी बहू श्लोका मेहता को मुंह दिखाई में गिफ्ट किया था।

द ग्राफ पिंक डायमंड 
यह  हीरा कभी अमेरिकी सेलिब्रिटी ज्वैलर हैरी विंस्टन के स्वामित्व में था। 16 नंवबर 2010 को स्विट्ज़रलैंड के जेनेवा में ऑक्शन कंपनी सोथेबी ने इसे 46 मिलियन डॉलर लगभग 339 करोड़ रु. में नीलाम किया था। ग्राफ ने इसे खरीदा और उस समय मेंं यह सबसे अधिक राशि थी जिसके लिए इसे आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे महंगे हीरों में शामिल किया था। द ग्राफ पिंक डायमंड जो कि 24.78 कैरेट का गुलाबी हीरा है इस हीरे को प्लेटिनम की रिंग में तराशा गया। इस हीरे को प्लेटिनम की रिंग में जड़ा गया और इसके साथ दो शैल्ड शेप व्हाइट हीरे लगाए गए।

द परफेक्ट पिंक  
इस हीरे का परफैक्ट कलर, स्पष्टता, अद्वितीय रंगत ही इसे दुर्लभ बनाता है। यह 0.20 कैरेट से अधिक के 10 प्रतिशत गुलाबी हीरों में से एक है। इस परफेक्ट पिंक 14.23 कैरेट हीरे की कीमत 23.2 मिलियन डॉलर करीब 171 करोड़ रु. आंकी गई थी। इस रैक्टेंगुलर शेप वाले खूबसूरत हीरे को दो अन्य 1.73 और 1.67 कैरेट के रेक्टेंगुलर हीरों में 18 कैरेट के रॉज और व्हाइट गोल्ड रिंग में तराशा गया। इस हीरे की विरासत 244 साल पुरानी है इसलिए तो इसे आज भी बेशकीमती गहनों में एक माना जाता है।