×

सब को किया इम्प्रेस श्रद्धा के Bridal Look ने, चाहते है शादी को यादगार बनाना तो Try करें ये टिप्‍स

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। मेहंदी सेरेमनी से लेकर विदाई तक कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की वीडियाे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं वह अपनी शादी के बाद कुछ ज्यादा ही पॉपुलर हो गई हैं। दुल्हन के लिबास में तो श्रद्धा ने अच्छे-अच्छों को पीछे छोड़ दिया। जिसके बाद हर तरफ उनकी लुक की ही चर्चाएं हैं। अगर आप भी रचाने जा रही हैं जल्द शादी और कंफ्यूज हैं अपने आउटफिट को लेकर तो एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक आपकी कुछ मदद कर सकता है।

लाल लहंगा

अपने ब्राइडल लुक को उन्होंने स्टेटमेंट ज्वैलरी पहन कर पूरा किया है। इस तरह के लुक किसी की भी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकता है।  आर्या ने अपनी शादी के लिए लाल रंग का लहंगा चुना था, जिसके ब्लाउज के आस्तीन पर सुंदर लाल मोती लगे हुए हैं। लहंगे पर सुनहरे रंग की कढ़ाई की गई है। 

ज्वेलरी कलेक्शन

उन्होंने लाइट वेट मोती और कुंदन वर्क वाला चोकर पहना था और साथ में डबल लेयर वाली एक लॉन्‍ग माला कैरी की थी। शादी में एक्ट्रेस  मांग टीका, नथ और हैवी नेकलेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।  रॉयल लुक के लिए ये ज्वेलरी परफेक्टहै। 

ब्राइडल  दुपट्टा

उन्होंने  दुपट्टे के एक हिस्से को आगे लिया हुआ था और दूसरे को पीछे रखा था। श्रद्धा ने लहंगे के साथ सिंपग चुनरी को कैरी किया, जिससे उनका लुक परफेक्ट लग रहा था। अगर आप भी शादी में हैवी लहंगा पहन रही हैं तो दुपट्टा हैवी कैरी ना करें। 

मेकअप

 याद रखें डार्क लिपस्टिक की जगह रेड और पिंक के मीडियम कलर टोन को चुनना चाहिए।  शादी में सबसे ज्यादा अहम होता है मेकअप। श्रद्धा ने हैवी की बजाए लाइट मेकअप चुना। याद रखें कि हैवी लहंगे के साथ हैवी मेकअप  बिल्कुल सही नहीं लगेगा।

प्री वेडिंग लहंगा

सिल्क फैब्रिक का यह  मल्टी कलर का  लहंगा आप भी अपने लिए डिजाइन करवा सकती हैं। वहीं  प्री वेडिंग फंग्शन के लिए एक्ट्रेस ने  पर्पल और येलो कलर के कॉम्बिनेशन वाला लहंगा चुना।