×

बनना चाहती है परिणीति के जैसा, तो देखें उनके यह स्टाइलिश लुक्स

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। लेडीज वर्सेज रिक्की बहल फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली परिणीति चोपड़ा आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। परिणीति अब तक इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस, केसरी जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं, वह साइना नेहवाल की जिन्दगी पर बन रही फिल्म में भी मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं। परिणीति के एक्टिंग स्किल्स तो बेहतर हैं ही, साथ ही उनके स्टाइल का भी कोई जवाब नहीं है। परिणीति अक्सर अपने स्टाइल को एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। परिणीति के वार्डरोब में इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक कई बेहतरीन आउटफिट मौजूद हैं। अगर आप भी परिणीति को पसंद करती हैं और उनकी तरह दिखने की चाहत रखती हैं तो आप उनके अलग-अलग लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको परिणीति के कुछ स्टाइलिश लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी यकीनन काफी अच्छे लगेंगे-

परिणीति चोपड़ा का यह लुक काफी यूनिक और स्टाइलिश है। इस लुक में परिणीति ने ग्रे कलर का पैंट सूट पहना है। इस लूज पैंट स्टाइल में परिणीति यकीनन काफी अलग लग रही है। अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए परिणीति ने व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए है। वहीं सटल मेकअप और वेव्स हेयर्स से परिणीति ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इस लुक में परिणीति ने इंडियन वियर साड़ी को एक बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया है। लाइट कलर की फ्लोरल पिं्रट साड़ी के साथ परिणीति ने मैचिंग ब्लाउज टीमअप किया है। वहीं अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए परिणीति ने थिन बेल्ट भी कैरी की है। मेकअप में परिणीति ने लिप्स को डीप रेड कलर दिया है और हेयर्स में पोनीटेल बनाया है।

यह लुक परिणीति के हॉलिडे की है, जिसमें वह बेहद ही केजुअल वियर में नजर आ रही हैं, लेकिन फिर भी उनका लुक काफी स्टाइलिश है। इस लुक में परिणीति ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक स्कर्ट और ब्लैक बूट्स टीमअप किए है। इसके अलावा परिणीति ने गॉगल्स और बैग भी कैरी किया है। ओपन वेव्स हेयर्स में परिणीति काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

इस लुक में परिणीति ने कोरसेट स्टाइल टॉप पहना है, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक स्कर्ट को टीमअप किया है। वहीं एसेसरीज में परिणीति ने लाइटवेट नेकपीस और हैंड एसेसरीज कैरी की है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स में परिणीति का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है।