×

Acne Tips: मुंहासों से परेशान है? अपनाएं विशेष गुणों युक्त अंगूर का ये फेस पैक

 

जयपुर : अगर आपके चेहरे पर मुंहासे है तो ये धीरे धीरे स्थायी होने लग जाते है और इसकी वजह से त्वचा पर काले धब्बे भी पड़ने लगते हैं। मुंहासे चेहरे के साथ-साथ शरीर के कुछ अन्य हिस्सों पर भी दिखाई देते है। यदि आप मुंहासों की समस्याओं को कम करने के लिए कोई घरेलू और प्राकृतिक उपचार तैयार करते हैं, तो उनमें कुछ मौसमी फल शामिल करें। ऐसा ही एक फल है छोटे हरे अंगूर, जो त्वचा की सेहत सुधारने और मुंहासों की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।

अंगूर का रस फेस पैक  हरा अंगूर चेहरे से मृत हो चुकी कोशिकाओ को हटाकर नयी कोशिकाओ के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।जिससे चेहरे पर साफ़ और सुन्दर त्वचा निकल आती है। अंगूर रक्त वाहिकाओ को मजबूत बनाता है जिससे शरीर में रक्त का संचरण सही तरीके से हो पाता है। रक्त का सही संचरण त्वचा की कोमलता को बढाता है। अंगूर में मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र के रूप में त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करते हैं। जिससे त्वचा नरम और चमकदार हो जाती है। अंगूर के  लगभग 10 टुकड़े लेकर अंगूर का एक फेस पैक बनाएं, इसे अच्छी तरह से पीस ले। अब, इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ समय बाद इसे साफ़ पानी से अच्छी तरह से धो लें।

तैलीय त्वचा: यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो अंगूर के पेस्ट या रस में थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाये। आपका चेहरे बिलकुल साफ़ हो जायेगा।

ड्राई स्किन: जिनकी स्किन बहुत ड्राई होती है। उन्हें अंगूर, गुलाब जल और शहद के साथ मिश्रित किया जाना चाहिए और चेहरे पर लगाया जाना चाहिए।