×

आप भी रह सकती है भारती के इस ट्रिक से FIT, जानें कैसे 91 किलो की कॉमेडियन ने घटाया 15 किलो वजन 

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। अपने वेट को लेकर जानी मानी सिलेब्रिटी कॉमेडियन भारती सिंह खूब लाइमलाइट में है। एक दो नहीं बल्कि कॉमेडी स्टार ने 15 किलो वजन घटाया है। इस वेट लॉस जर्नी में भारती ने वर्कआउट और जिम का सहारा लेने की बजाय डाइट को फॉलो किया है। मेटापा नहीं इस बार उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में बना हुआ। एक बार में तो पहचानना मुश्किल है कि यह वो ही भारती है जिनके वजन का मजाक बनाया जाता था।  जानिए उनको फॉलो कर आप अपने आप को कैसे फिट रख सकते हैं। 

खाने पर है पूरा Control
-भारती वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो करती हैं। 
-वह शाम को 7 बजे से लेकर अगले दिन 12 बजे तक कुछ भी नहीं खाती।
-शाम 7 बजे से पहले लेती हैं डिनर। 
-दोपहर 12 बजे खाती हैं खाना। 
-रोजाना करती हैं व्यायाम। 

पसंद की चीजाें से किया परहेज 
वेट लॉस डायट के दौरान वह  हर मील में 1 ही रोटी खाती थीं। इसके अलावा बीच-बीच में लगने वाली भूख को शांत करने के लिए वे लो-कैलोरी स्नैक्स और लिक्विड फूड ही लेती थीं। खाने-पीने की शौकिन भारती ने  खुद को फिट रखने के लिएना केवल अपनी इटिंग हैबिट्स बदलीं बल्कि, अपनी पसंद की चीज़ों से भी परहेज किया। 

नई तस्वीर देख हैरान हुए लोग
पति हर्ष ने लिंबाचिया ने इसके साथ ट्विनिंग करते हुए सूट पहन रखा है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-  पहले से और मजबूत। कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर अपने पति के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की। रेड शिमरी आउटफिट में भारती बेहद ही पतली लग रही है, जिसे देख लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि उनका वजन पहले 91 था अब उनका वजन 75 से भी कम है।