×

क्या आप जानते है दुनिया की 5 सबसे महंगी कॉकटेल, इनकी कीमत में खरीद सकते हैं एक लग्जरी कार

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क। आजकल के बदलते लाइफस्टाइल में हर कोई अपने कामों में इतना बिजी रहता है कि वह खुद के लिए भी वक्त नहीं निकाल पाता है। ऐसे में वीकेंड पर आप लोग अपनी थकान व रिफ्रेशमेंट के लिए पार्टी करते हैं। यही समय होता जब हम अपने परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताते हैं। ऐसे मेंपार्टीज और क्लब में कॉकटेल पीना आम बात हो गई है। दुनियाभर में कॉकटेल की कई वैरायटी हैं। इसलिए इनकी खपत और इनका प्रोडक्शन काफी मात्रा में होता है। कहा जाता है कि विदेशों में अधिकतर लोग कॉकटेल पीना पसंद करते हैं। यही कारण है कि उन लोगों के लिए अलग-अलग तरह की कॉकटेल बनाई जाती हैं।

5. ओनो शैम्पेन कॉकटेल 


कीमत : $10,000 यानी 7,53,535 रुपए

ओनो शैम्पेन कॉकटेल Wynn के XS नाइट क्लब में उपलब्ध है। इसे गोल्ड, डायमंड और मोती के साथ डिजाइन किया गया है। ऑर्डर करने पर 20 वेटर इसे काफी धूमधाम से आपकी टेबल तक पहुंचाते हैं।


4. डायमंड्स आर फॉरएवर मार्टिनी (Diamond’s Are Forever Martini)

कीमत : $10,000 यानी 7,53,535 रुपए

यह कॉकटेल टोक्यो में रिट्ज-कार्लटन में उपलब्ध है। डायमंड्स आर फॉरएवर मार्टिनी को चूने के साथ ठंडा ग्रे गूज वोदका (Grey Goose vodka) मिलाकर बनाया जाता है। ये कॉकटेल डायमंड की इंगेजमेंट रिंग के साथ आती है। इसलिए इसकी कीमत भी अधिक है।

3. विंस्टन कॉकटेल (The Winston)

कीमत : $12,000 यानी 9,04,242 रुपए

विंस्टन चर्चिल के नाम पर इस कॉकटेल को एक ओजी बारटेंडर ने बनाया था। यह ग्रैंड मार्नियर क्विंटएसेंस , चार्ट्रेयूज विलीसेमेंट एक्सेसेलाइमेंट प्रोलेंज, अंगोस्टुरा बिटर्स का एक डैश और चॉकलेट जायफल के चूर्ण से बनी है।


2. डायमंड्स आर फॉरएवर मार्टिनी  

कीमत : $18,000 यानी 13,56,363 रुपए

टोक्यो को कभी-कभी दुनिया का सबसे महंगा शहर कहा जाता है, ऐसा लगता है कि कॉकटेल की लिस्ट में यह हमेशा ऊपर रहना चाहता है। यह भी टोक्यो के डायमंड एवर फॉरएवर मार्टिनी नाम से मिलने वाला एक और अल्कोहल है। इसके साथ 1-कैरेट का डायमंड भी आता है।


1. रूबी रोज कॉकटेल 
कीमत : $40,000 यानी 30,14,140 रुपए

रूबी रोज कॉकटेल की कीमत में आप लग्जरी कार खरीद सकते हैं। मेन के द व्हाइट बार्न इन एंड स्पा में यह कॉकटेल उपलब्ध है।

इस असाधारण ड्रिंक को बनाने के बारे में स्पा / बार की 40वीं वर्षगांठ पर सोचा गया था और फिर इसे कुछ समय बाद बनाया गया। यह हैंगर वन वोदका, सेंट जर्मेन एल्डरफ्लावर, रोजवाटर, अनार, ताजे अंगूर के रस और पीस डे रेसिस्टेंस और एक 4-कैरेट रूबी से तैयार की जाती है।