×

होली पार्टी पर इन खास Glasses में सर्व करें ठंडाई, मेहमान हो जाएंगे इंप्रेस

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। होली के पावन पर्व पर लोग रंगों को एक-दूसरे पर लगाने के साथ अलग-अलग पकवान भी खाते हैं। इस दौरान खासतौर पर लोग ठंडाई का सेवन करते हैं। वहीं इस त्योहार को मनाने के पीछे का एक कारण गर्मियों का स्वागत करना भी है। ऐसे में ठंडी-ठंडी ठंडाई पीकर गर्मी से राहत मिलती है और ठंडक का एहसास होता है।

वैसे तो लोग इसे स्टील के गिलास में पीते हैं। मगर आपने इस होली पार्टी रखी हैं तो कुछ स्पेशल गिलासों में ठंडाई सर्व कर सकती हैं। चलिए आज हम आपको ठंडाई स्पेशल गिलास दिखाते हैं, जिसे आपके मेहमान खूब पसंद करेंगे।

आप मिट्टी के छोटे-छोटे मटके में ठंडाई सर्व कर सकते हैं।

कांच के कप में ठंडाई सर्व करना भी सही रहेगा।

चांदी के गिलास में ठंडाई सर्व करें। ये आपके मेहमानों को बेहद पसंद आएंगे।

आप चाहे तो पीतल के गिलास में भी ठंडाई सर्व कर सकते हैं।

आप ठंडाई सर्व करने के लिए घर पर पड़े कोल्ड ड्रिक के गिलास भी यूज कर सकते हैं।

मिट्टी के गुलहड़ में ठंडाई सर्व करना सही रहेगा।