×

Karnataka में कोरोना के 16,068 नए मामले, 22,316 स्वस्थ हुए

 

कर्नाटक में कोरोना महामारी को लेकर स्थिति सुधरती दिख रही है क्योंकि राज्य में दिन में जितने मरीज स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं उससे कम ही संक्रमित हो रहे हैं। शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में जहां 22,316 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे वहीं 16,068 पॉजिटिव केस की दर्ज हुए।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अब तक इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 23,58,412 हो चुकी है। अब तक राज्य में कोरोना के 26,69,514 मामले सामने आए हैं। इनमें से 2,80,186 एक्टिव केस हैं।

महामारी का केंद्र राजधानी बेंगलुरू रहा है जहां 3221 नए मामले सामने आए। यहां कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 11,77,496 हो चुकी है। इनमें1,31,179 एक्टिव केस हैं। रिकवर हुए लोगों की संख्या 10,31,834 है जबकि दिन में कुल 6220 लोगों को घर जाने की आजादी मिली।

संक्रमण के कारण हालांकि 364 लोगों की जान चली गई जिनमें 206 लोग बेंगलुरू से थे। राज्ये में मरने वालों की संख्या 30,895 हो चुकी है जबकि बेंगलुरू में बीते एक साल में 14,482 लोगों की जान जा चुकी है।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस