×

क्या आप जानते है भोजन के तुरंत बाद पानी पीना हो सकता है हानिकारक, ये समस्याएं कर सकती है आपका शिकार

 

हैल्थ न्यूज डेस्क।। आयुर्वेद की मानें तो भोजन के कम से कम 30 मिनट बाद या पहले ही 1-2 गिलास पानी पीना चाहिए। कुछ लोगों की आदत होती है कि वो खाना खाने के तुरंत बाद ही पानी पी लेते हैं।  भोजन के तुरंत बाद पानी पीना आपको पाचन से जुड़ी कई समस्याएं दे सकता है। वहीं, कुछ लोग भोजन के साथ-साथ ही पानी पीते रहते हैं लेकिन आपकी यह एक आदत सेहत पर भारी पड़ सकती है।

भोजन के तुरंत बाद क्यों नहीं पीना चाहिए पानी?
लंबे समय तक नियमित ऐसा करने से कई तरह की हैल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, इससे पाचन तंत्र में खाना और पानी एक साथ घुल जाते हैं, जिससे भोजन ठीक तरह से पच नहीं पाता। 

पाचन क्रिया में आती है बाधा
ये रस भोजन को पचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।  भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन तंत्र में मौजूद रस प्रभावित होते हैं। लेकिन जब वो पानी के साथ घुल जाते हैं तो खाना पचने में अधिक समय लगता है। कई बार तो खाना ठीक से पच भी नहीं पाता।

इंसुलिन का बढ़ना
इससे इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे डायबिटीज का खतरा रहता है। भोजन के बाद तुंरत पानी पीने की आदत इंसुलिन हार्मोन पर असर डालती है। 

एसिड रिफ्लक्स
जंकफूड, धूम्रपान के अलावा यह आदत भी खट्टी डकारों का कारण बन सकती है। पेट में एसिड की मात्रा अधिक होने पर वो फूड पाइप के जरिए गले तक पहुंच जाता है। इसके कारम खट्टी डकारें आने की समस्या हो सकती है, जिसे एसिड रिफ्लक्स कहते हैं। 

हार्टबर्न की समस्या
भोजन के साथ और पानी का सेवन साथ में करने से पाचक रस और एल्जाइम्स की एकाग्रता कम हो जाती है, इस कारण शरीर में अम्लीय स्तर बढ़ जाता है और हमारे सीने में जलन होने लगती है, जिसे हार्टबर्न भी कहा जाता है।

पोषक तत्वों की कमी
ऐसे में जब भोजन ठीक सतरह से पच नहीं पाता तो पोषक तत्व ठीक तरह से अवशोषित नहीं हो पाते।
 पाचन तंत्र सिर्फ भोजन को पचाता ही नहीं है बल्कि पोषक तत्वों को अवशोषित भी करता है। 

मोटापे का कारण
जब खाना पच नहीं पाता तो अपाच्य खाने से बना ग्लूकोज फैट का रूप ले लेता है।  भोजन का सीधा संबंध पाचन तंत्र से है। इससे धीरे-धीरे मोटापा बढ़ने लगता है।