×

Srilanka में कोविड मामले 210,000 के पार

 

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, श्रीलंका के कुल कोविड मामलों ने 2,682 ताजा संक्रमणों के साथ 210,000 का आंकड़ा पार कर लिया है।

सिन्हुआ ने बताया कि श्रीलंका में अब तक 210,661 कोविड 19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 178,259 मरीज ठीक हो गए और उन्हें छुट्टी दे दी गई। इससे सक्रिय रोगी संख्या 30,613 हो गई है।

मंगलवार को कोविड 19 से 54 और मौतें हुईं, जो एक दिन में होने वाली सबसे अधिक मौतें है। इसके साथ ही, वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 1,844 हो गई।

अप्रैल से अब तक 100,000 से अधिक मामलों का पता चलने के साथ श्रीलंका कोविड 19 महामारी की तीसरी लहर की चपेट में है।

अधिकारियों ने पिछले बुधवार को वायरस के तेजी से प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी यात्रा प्रतिबंध को 14 जून तक बढ़ा दिया था।

इस प्रतिबंध के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं और खाद्य आपूर्तिकतार्ओं को सड़कों पर रहने की अनुमति है जबकि अन्य सभी से घर पर रहने का आग्रह किया गया है।

–आईएएनएस