×

कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नहाते समय ये बडी गलतियां, हो सकती है ये समस्याऐं

 

दुनिया में हर इंसान को स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना नहाना बहुत जरूरी है। रोजाना स्नान करने से शरीर में फुर्ती आती है और सफाई भी बनी रहती है। रोजाना स्नान करने से कई तरहों की बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है। हालांकि स्नान करते समय कई लोग कुछ गलतियां भी कर देते हैं, जिस वजह से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे जो नहाते समय नहीं करनी चाहिए। इन गलतियों की वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

नहाने का साबुन ऐसा होना चाहिए जो हल्का हो और जिसमें तेल और क्लींजर के गुण मौजूद हों। गलत साबुन का इस्तेमाल करने से आपको स्किन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

नहाने वाले तौलिए को समय- समय पर धोते रहना चाहिए। तौलिए को रोजाना धूप में सुखाएं और सप्ताह में कम से एक बार जरूर धोएं। गीले तौलिए का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

बॅाडी स्क्रबिंग के लिए लूफा का इस्तेमाल सबसे अच्छा होता है। सप्ताह में एक बार अपना लूफा जरूर साफ करें। आपको हर तीन हफ्ते में अपना लूफा बदल लेना चाहिए।

नहाने के दौरान या नहाने के बाद बाथरूम फैन को कुछ देर के लिए चला लें। ऐसा करने से बाथरूम की नमी कम हो जाएगी। अगर आप बाथरूम फैन को बंद रखेंगे तो धीरे- धीरे बाथरूम की दिवारों को नुकसान पहुंचने लगेगा।

सर्दियों के दिनों में गर्म पानी से स्नान किया जाता है, परंतु अधिक गर्म पानी से स्नान करने से आपको नुकसान भी हो सकता है। जरूरत से ज्यादा गर्म पानी से स्नान करने से आपको स्किन इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।

बालों में रोजाना शैंपू करने से आपके बालों को नुकसान हो सकता है। बालों को जल्दी- जल्दी न धोएं। जल्दी- जल्दी बाल धोने से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।

स्किन को मॅाइस्चराइज रखने के लिए नहाने के तुरंत बाद मॅाइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। नहाने के कुछ देर बाद मॅाइस्चराइजर का इस्तेमाल करने से कोई फायदा नहीं होता है।

शरीर के कुछ हिस्सों में साबुन का इस्तेमाल बहुत कम करना चाहिए। कांख, कमर, तलवे और चेहरे पर कम से कम साबुन लगाएं। प्राइवेट पार्ट्स पर भी साबुन लगाने से बचें।