×

अपने घर की छत पर न रखें ये चीजें, रुठ जाएंगी मां लक्ष्मी

 

ल़ाईफस्टाइल न्यूज डेस्क।। घर में रखी चीजें भी कई बार आपकी तरक्की में बाधक बन सकती हैं। गृहणियों की आदत होती है कि वह सभी फालतू चीजों को उठाकर छत पर फेंक देती हैं। लेकिन छत पर रखा सामान आपके लिए कई परेशानियां खड़ी कर सकता है। छत पर लगे कूड़े के कारण मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कि छत पर कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

घर नकारात्मक ऊर्जा से भरा है
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की सफाई के बाद जो कुछ भी निकलता है उसे घर से बाहर फेंक देना चाहिए। कभी भी कूड़ा-करकट इकट्ठा न करें और छत पर न रखें। यह आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। ऐसे घर में मां लक्ष्मी का भी प्रवेश नहीं होता है।

बेकार पेड़


घर की छत पर बेकार पेड़-पौधे न रखें। इसके अलावा छत पर कभी भी धूल, मिट्टी जमा न होने दें। छत की समय-समय पर सफाई करते रहें, ताकि गंदगी न हो।

छत पर झाडू ना रखें
मान्यताओं के अनुसार छत पर कभी भी झाडू, जंग लगा लोहा या बेकार लकड़ी नहीं रखनी चाहिए। इन सभी चीजों को छत पर रखना अशुभ माना जाता है। इन चीजों के कारण आपको आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

पुराने अखबार और पत्रिकाएं
कई घरों में समाचार पत्र और पत्रिकाएं आती हैं। पढ़ने के बाद महिलाएं अक्सर अखबार और मैगजीन उठाकर छत पर फेंक देती हैं। लेकिन मान्यताओं के अनुसार कभी भी पुराने अखबारों और पत्रिकाओं का ढेर नहीं लगाना चाहिए। जिससे मां लक्ष्मी और मां सरस्वती दोनों आपसे नाराज हो सकते हैं।