×

लग्जरी होटल भी फेल है सोनम कपूर के इस घर के आगे, देखें उनके आशियाने की Inside Pictures

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार है। जल्द ही मां बनने जा रही सोनम कपूर इन दिनों खूब सुर्खियां बटौर रही है। अनिल कपूर की लाडली ने अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट जिस अंदाज में की थी वह काफी कमाल का था। आज हम आपकाे एक्ट्रेस की घर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जहां उनके बच्चे का स्वागत किया जाएगा। 


बॉलीवुड की यह ग्लैमरस एक्ट्रेस अपने पति के साथ लंदन में रहती है जहां उनका घर किसी महल से कम नहीं है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने आलीशान घर की झलक दिखाती रहती हैं। घर की दीवारों को बेहद खूबसूरत वॉलपेपर से सजाया गया है।

आनंद और सोनम का घर नॉटिंग हिल में है, जो वेस्ट लंदन का सबसे महंगा बंगला है। सोनम ने अपने घर को कई महंगे सजावटी सामानों से सजाया है। पूरे घर में लकड़ी का फर्श है और फर्श अमूल्य कालीन से ढका हुआ है।


तस्वीरे देखकर साफ पता चलता है कि सोनम ने अपने  घर को बहुत ही खूबसूरती के साथ संजो के रखा है। घर के अंदर कई इंडोर प्लाटंस भी लगाए गए हैं। वहीं हॉल की हल्के रंग की दीवार को पेड़-पौधे, फूल और पंछियों की बेहद खूबसूरत पेंटिग से सजाया है। 

तस्वीरों को देखकर साफ है कि सोनम ने अपने घर को बेहद खूबसूरत रखा है। घर के अंदर कई इंडोर प्लांट्स भी लगाए गए हैं। वहीं हॉल की हल्के रंग की दीवार को पेड़-पौधों, फूलों और पक्षियों के बेहद खूबसूरत चित्रों से सजाया गया है।