×

Decor Trend: बैंबू डैकोरेशन से दें घर को इको-फ्रेंडली लुक

 

आज के जमाने में घर साफ व सजा हुआ होना आवश्यक है। घर की सजावट से ही आपका घर अच्छा लगता है व लोग आपको भी पसंद करते है, घर की सजावट में अगर बैंबू प्लांट हो तो आपके घर की शोभा बढ़ाती है साथ ​ही वास्तु के अनुसार, इससे घर में सुख-शांति भी आती है। आजकल घरों की सजावट के लिए लोगों में बांस से बने फर्नीचर, एक्सेसरीज का क्रेज भी बढ गया है। बांस से बनी चीजें ना सिर्फ इको-फ्रेंडली होने के साथ ही घर को डिफरेंट लुक भी देती है। आज इस आर्टीकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बैंबू को अपने घर की डैकोरेशन में काम ले सकते हैं .........

बांस का बेड यह सिर्फ दिखने में खूबसूरत नहीं होता है बल्कि यह लंबे समय तक चलता भी है।

घर के दरवाजे पर मेहमानों के स्वागत के लिए आप इस तरह बैंबू को डैकोरेट कर सकते हैं।

आप दीवार डिवाइडर के लिए बांस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इंटीरियर में थीम के लिए बांस से बना एक लटकन लैंप काम में ले सकते है।

एक अलग डाइनिंग माहौल के लिए  बांस डाइनिंग टेबल सेट का प्रयोग करें।

घर के लिए बांस रैक चुनें जो एक ही स्थान पर जूते, कपड़े या तौलिये रखने के काम आएगा।

अगर आप बांस का बेड नहीं लगाना चाहते तो बिस्तर के पीछे बांस हेडबोर्ड बनाकर लगा सकते हैं।

प्लांट या घर की दूसरी चीजों को शो करने के लिए आप बैंबू का इस तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बांस बाथरूम डिजाइन भी आपके इको-फ्रेंडली घर के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।