×

अगर करने वाले है माता रानी का स्वागत, तो घर पर खूबसूरत रंगोली बनाऐं, जानें डिजाइन्स

 

भारत में हिन्दु धर्म में हर साल दो बार नवरात्रि के पावन दिन मनाए जाते हैं। ऐसे में इस दौरान लोग देवी मां की असीम कृपा पाने के लिए उनकी पूजा व व्रत रखते हैं। इस साल यह शुभ पर्व 7 अक्तूबर 2021 से शुरू होंगे। आश्विनी मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है। धर्म के अनुसार मान्यता है कि इन पावन दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। ऐसे में लोग माता का स्वागत करने के लिए घर की खासतौर पर साफ-सफाई करते हैं। इसके साथ ही घर को अलग-अलग चीजों से सजाते हैं। वहीं किसी खास पर्व पर रंगोली बनाने का भी विशेष महत्व है। इससे घर की खूबसूरती बढ़ती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर के मुख्य द्वार या पूजा स्थल के पास रंगोली बनानी बेहद ही शुभ मानी जाती है। कहा जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है।

ऐसे में इस खास मौके पर आप भी घर पर रंगोली बना सकती है। ऐसे में आज हम आपको लिए कुछ आसान मगर बेहद खूबसूरत रंगोली डिजान्स लेकर आए है।

इसतरह इनसे आइडिया लेकर आप अपने घर की खूबसूरती पर चार-चांद लगा सकती है।  

आप इस तरह का डिजाइन बना सकती है।

आप किसी भी रंगोली डिजाइन को बनाने से पहले मार्कर या चॉक से ड्र कर सकती है।

कलश डिजाइन की रंगोली घर की खूबसूरती बढ़ाने का काम करेगी।