×

साल में पांच दिन बिना कपड़ों के रहती हैं यहां महिलाएं, सदियों से मानी जा रही है यह परंपरा

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं जिनके अपने नियम होते हैं। आज हम आपको अपने देश में स्थित एक गांव की एक अजीबोगरीब परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस प्रथा के तहत गांव की महिलाओं को साल में पांच दिन बिना कपड़ों के रहना पड़ता है।

हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश की मणिकर्ण घाटी के पीनी गांव की, जहां की महिलाएं साल में पांच दिन कपड़े नहीं पहनती हैं। विवाहित महिलाओं द्वारा इस विशेष परंपरा का पालन करने का कारण बुराई से बचना है।

इन पांच दिनों में महिलाएं पुरुषों के सामने नहीं आती हैं, अपने पति के सामने भी नहीं। सदियों से चली आ रही इस परंपरा के बारे में कहा जाता है कि अगर कोई महिला ऐसा नहीं करती है तो उसके घर में कुछ बुरा हो जाता है। इसी डर की वजह से महिलाएं अपने पूर्वजों के समय से चली आ रही इस परंपरा को मानने को मजबूर हैं.

यह यहां अगस्त के महीने में किया जाता है। इस दौरान विशेष पूजा भी की जाती है। इन पांच दिनों में लोग हंसना भी बंद कर देते हैं। वातावरण बिल्कुल अलग हो जाता है। हालांकि समय के साथ इसमें थोड़ा बदलाव किया गया है। वर्तमान में इन पांच दिनों में महिलाओं को बेहद खूबसूरत कपड़े पहनने की इजाजत है।