×

दुनिया का सबसे पुराना होटल यहाँ है आज भी मौजूद, Guinness World Records में दर्ज है नाम

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। आपने अपने जीवन में एक से बढ़कर एक होटल देखे होंगे लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे पुराने होटल के बारे में जानते हैं? जापान में 'निशियामा ओनसेन किकन' नामक होटल दुनिया के सबसे पुराने होटल के रूप में जाना जाता है।

1. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

कहा जाता है कि यह होटल आज भी अपना इतिहास संजोए हुए है। इतना ही नहीं इस होटल का नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में भी दर्ज है।

2. 52वीं पीढ़ी का चल रहा होटल

जानकारी के मुताबिक, निशियामा ओनसेन किकनकन को साल 705 में फुजिवारा महितो नाम के शख्स ने बनवाया था। सदियों पहले बना यह होटल आज भी काम कर रहा है। आज उनके परिवार की 52वीं पीढ़ी 1300 साल पुराने इस होटल को चला रही है।

3. हॉट स्प्रिंग्स हैं खास

यह होटल अपने शानदार हॉट स्प्रिंग्स के लिए भी जाना जाता है। इस होटल को देखने के लिए दुनिया भर से लोग यहां इकट्ठा होते हैं। इसके अलावा होटल में सेलिब्रिटीज भी आते रहते हैं।

4. एक रात का किराया 33 हजार रुपए

होटल में कुल 37 कमरे हैं, जिसका किराया करीब 33 हजार रुपये प्रति रात है। यह होटल समय-समय पर अपडेट होता रहता है। इसे अंतिम बार वर्ष 1997 में नवीनीकृत किया गया था।
 
5. मनमोहक दृश्य मन मोह लेंगे

प्रकृति के खूबसूरत नजारों के बीच बसे इस होटल में एक तरफ घना जंगल और दूसरी तरफ बहती खूबसूरत नदी है। इन जगहों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।