×

जब पत्नी ने खरीदा पति को बिना पुछे ​मोबाइल, तो पति ने दे दे मारने की सुपारी, जानें क्या हुआ आगे

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। एक ऐसा मामला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सामने आया है जहां अपनी पत्नी को मारने के लिए एक शख्स ने हत्यारों को सुपारी दे दी। यह सुपारी उसने इसलिए दी क्योंकि बिना उसकी अनुमति लिए उसकी पत्नी ने मोबाइल फोन खरीद लिया था। बड़े ही दिलचस्प तरीके से इस मामले का खुलासा भी हुआ। मामले के बाद उस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, कोलकाता के नरेंद्रपुर इलाके की यह घटना है।गुरुवार रात को आरोपी पति और हत्या का प्रयास करने वाले किलर को  यहां के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ महीने पहले अपने पति से जानकारी के मुताबिक महिला ने मोबाइल फोन खरीदने की इच्छा जताई थी लेकिन पति ने फोन दिलाने से इनकार कर दिया। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर यह महिला कुछै पैसे कमाती थी।

पति को जब इस बात का पता चला तो वह बेहद गुस्सा हो गया और उसने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच बीती एक जनवरी को महिला ने बिना पति की इजाजत लिए एक मोबाइल फोन खरीद लिया। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या के लिए सुपारी देकर एक हत्यारे को पत्नी का मर्डर करने को कहा। इसके बाद हत्यारे ने उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। 

वहां पुलिस भी पहुंच गई और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। उधर पुलिस ने हमलावर और उसके पति को पकड़ लिया। गुरुवार रात को महिला पर दो अज्ञात हमलावरों ने अटैक कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई लेकिन जान बचाने में कामयाब रही। बताया जा रहा है कि दूसरा हमलावर भागने में सफल रहा, फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।