×

अनजाने में पत्थर समझ कर माँ बेटी घर ले आई अद्भुत चीज़, किचन में रखते बन गया आग का गोला

 

लाइफस्टाईल डेस्क, जयपुर।। इस दुनिया में हर इंसान बड़ा ही जिज्ञासु होता है। वह जो भी अजीब  चीज देखता है तो वह उसे पाना चाहता है। ऐसा ही हुआ ब्रिटेन के केंट में रहने वाली 38 वर्षीय जोडी क्रूज को अमीर बनने का सोचना बड़ा महंगा पड़ गया। वह अपनी 8 साल की बेटी इसाबेला के साथ छुट्टियां समुद्र किनारे गई थीं। यहां उन्हें एक ऐसा अनोखा ‘पत्थर’ मिला जो आफत बन गया। बता दें कि, जब वे समुद्र किनारे घूम रही थी तो उन्होंने इस अनोखे पत्थर को Fossil समझ लिया था। और वे इसे अपने घर ले आई। दरअसल वह जिस पत्थर को जीवश्म समझ घर ले आई थी वह असल में World War II का एक ग्रेनेड निकला। कुछ समय बाद इस पत्थर में धमाका हो गया। अब इसके पहले कि वह ये बात समझ पाती यह ग्रेनेड उनके किचन में फट गया।

जोडी क्रूज ने अपने साथ हुए इस वाकये का जिक्र फेसबुक पर भी किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरों को शेयर कर लिखा – वैसे तो मुझे ये सब शेयर नहीं करना चाहिए लेकिन मैं एक वार्निंग के रूप में ये शेयर कर रही हूं। पिछले वीकेंड पर मैं बीच पर घूमने गई थी तो एक अनोखी चीज को हड्डी/जीवाश्म समझ घर ले आई थी। जब मैंने इसकी फोटोज़ ‘फोसिल आर्कोलॉजी साइट’ पर शेयर कर इसकी जानकारी मांगी तो लोगों ने हॉट पिन टेस्ट की बात बताई। फिर मैंने जैसे ही हॉट पिन इसके ऊपर लगाई तो उसका एक पार्ट पिघलने लगा और आग के गोले में बदल गया। आप देख सकते हैं कि इसने मेरे किचन का क्या हाल किया। ये असल में द्वितीय विश्व युद्ध का एक ग्रेनेड था जो हॉट निडल से आग के गोले में बदल गया।

ग्रेनेड जैसे ही आग के गोले में बदला मेरी बेटी चिल्लाई, फिर मैंने इसे किचन के सिंक में फेंक दिया जहां इसमें विस्फोट हो गया। हम लक्की थे कि हमे कोई नुकसान नहीं हुआ। मेरे दिमाग में बस यही चल रहा था कि मैं अपनी बेटी, अपने घर, अपने पेट्स को कैसे बचाऊं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आग बुझाने आए फायरफाइटर्स में से एक ने बताया कि आमतौर पर ग्रेनेड पर प्रोटेक्टिव कोटिंग होती है। इस ग्रेनेड पर भी ऐसी चीज दिखाई दे रही थी। यह ग्रेनेड 80 साल पुराना है। यह जरूर तूफानों और समुद्री लहरों का सामना करते हुए समुद्र तट पर आ गया होगा।  इस घटना से सबक लेने के बाद  जोडी ने बताया कि मैं अब कभी भी समुद्र तट से किसी भी तरह की कोई चीज उठाकर घर नहीं लाऊँगी।