×

दुनिया की वो रहस्‍यमयी जगह जहां गायब हो जाते है जहाज से लेकर  प्‍लेन तक, कोई नहीं जान पाया रहस्य! क्‍या यहां पर रहते हैं भूत

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। दुनिया भर में कई ऐसी जगहें हैं जो आज भी रहस्य बनी हुई हैं। जिनके बारे में आज तक कोई नहीं जान पाया। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से पर्यटक कभी वापस नहीं आते। यद्यपि मनुष्य का यहाँ पहुँचना कठिन है, परन्तु जो गए वे लौटकर नहीं आए। यह जगह अभी भी दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य है।यह क्षेत्र उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित एक ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र है। जो अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी से लगभग 1770 किमी और हैलिफ़ैक्स, नोवा स्कोटिया से 1350 किमी दक्षिण में स्थित है।

हम बात कर रहे हैं बरमूडा ट्रायंगल की, जिसे 'डेविल्स ट्राइएंगल' के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि पिछले सौ सालों में यहां करीब 1000 लोगों की मौत हो चुकी है। यह भी माना जाता है कि बरमूडा ट्राएंगल में हर साल औसतन चार विमान और 20 जहाज लापता हो जाते हैं।

बरमूडा ट्राएंगल के ऊपर से जब भी कोई विमान गुजरता है या कोई जहाज जाता है तो वह कभी वापस नहीं आता है। इतना ही नहीं, किसी को वह जहाज या जहाज का मलबा तक नहीं मिलता। बरमूडा ट्राएंगल के ऊपर से जब भी कोई विमान गुजरता है या कोई जहाज जाता है तो वह कभी वापस नहीं आता है। इतना ही नहीं, किसी को वह जहाज या जहाज का मलबा तक नहीं मिलता। इतना ही नहीं इस त्रिकोण में लापता जहाज और पोत के बारे में आज तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन माना जाता है कि यहां अब तक करीब 2000 जहाज और 75 विमान खो चुके हैं।

बताया जाता है कि साल 1945 में अमेरिकी नौसेना के पांच एवेंजर टॉरपीडो बमवर्षक विमान 90 मिनट के अंदर गायब हो गए थे। विमानों ने फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल से उड़ान भरी थी। रेडियो ऑपरेटरों को पहला संकेत यह था कि कम्पास काम नहीं कर रहा था। जिसके बाद ये विमान रडार से गायब हो गया, जो आज तक नहीं मिल पाया है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि बरमूडा ट्रायंगल में एक शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र है। जिससे जहाजों में लगे उपकरण काम करना बंद कर देते हैं। जहाज तब अपना रास्ता खो देते हैं और घिर जाते हैं। लेकिन सच क्या है ये आज तक कोई नहीं जान पाया है.