×

शादी के बाद 3 दिन तक इस देश में दूल्हा-दुल्हन नहीं जा सकते टॉयलेट, जानें वजह

 

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।।  किसी भी धर्म या संस्कृति के लोगों के जीवन में विवाह का बहुत महत्व होता है। इसलिए इसे खास बनाने के लिए पूरी दुनिया में अलग-अलग रीति-रिवाज और रस्में निभाई जाती हैं। लेकिन कुछ रस्में ऐसी होती हैं जो आपको हैरान कर देती हैं। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे जहां शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन 3 दिन तक शौचालय नहीं जा सकते हैं।

द स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद इंडोनेशिया में टिडोंग नामक समुदाय में यह अनोखी रस्म निभाई जाती है। इस रस्म को लेकर कई मान्यताएं हैं, जिसके चलते लोग इसे करते हैं। इसलिए नवविवाहित जोड़ा शादी के तीन दिन बाद तक शौचालय नहीं जाता है।

इस प्रथा के पीछे यह मान्यता है कि विवाह एक पवित्र संस्कार है, यदि दूल्हा-दुल्हन शौचालय में जाते हैं, तो उनकी पवित्रता भंग हो जाती है, और वे अशुद्ध हो जाते हैं। इसलिए शादी के बाद तीन दिन तक दूल्हा-दुल्हन के शौचालय जाने पर पाबंदी है। अगर कोई ऐसा करता है तो यह अपशकुन माना जाता है। इतना ही नहीं इस रस्म को करने के पीछे दूसरा कारण नवविवाहित जोड़े को बुरी नजर से बचाना भी है। इस बिरादरी के लोगों की मान्यता के अनुसार जहां शौच होता है वहां गंदगी होती है, जिससे वहां नकारात्मक शक्तियां होती हैं।

ऐसा माना जाता है कि अगर दूल्हा और दुल्हन शादी के तुरंत बाद शौचालय जाते हैं, तो उन पर नकारात्मकता का प्रभाव पड़ सकता है। जिससे उनके दाम्पत्य जीवन में समस्या आ सकती है, रिश्ते में दरार आ सकती है और नवविवाहित जोड़े का विवाह टूट सकता है। शादी के तीन दिनों तक दूल्हा-दुल्हन को किसी भी तरह की परेशानी न हो और वे इस रस्म को अच्छे से निभा सकें, इसके लिए उन्हें खाना-पानी कम दिया जाता है और इस बात का ख्याल रखा जाता है कि वे शौचालय न जाएं. यहां यह अनुष्ठान बहुत सख्ती से किया जाता है।