×

यहा लगता है सबसे अनोखा मेला, जहां लड़के को पसंद कर भगा ले जाती हैं लड़कियां, परिवार को नहीं होता ऐतजराज

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। दुनिया में आज भी कई जनजातियां ऐसी हैं, जो आधुनिक युग से काफी पीछे हैं। आज भी ये लोग सदियों पुरानी अजीबोगरीब परंपराओं का पालन कर रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी परंपरा आज के जमाने में लिव इन रिलेशनशिप जैसी है। यहां लड़कियां अपनी पसंद का लड़का चुनती हैं और बिना शादी के साथ रहती हैं। इसके बाद ये लोग बच्चे के जन्म के बाद शादी कर लेते हैं। जानें इस जनजाति और इसकी अनोखी परंपरा के बारे में।

बच्चे होने के बाद शादी करो
इस जाति का नाम गरासिया जाति है। यह जनजाति कहीं बाहर नहीं बल्कि हमारे देश में गुजरात और राजस्थान के कुछ इलाकों में रहती है। इस जनजाति में 1000 साल से एक परंपरा चली आ रही है। यहां पहले एक लड़का और एक लड़की साथ रहते हैं और बच्चे पैदा करते हैं, उसके बाद ही शादी के बारे में सोचते हैं।

मेले में पार्टनर चुनती हैं लड़कियां
इस जनजाति में लड़कियों को अपनी पसंद का साथी चुनने की पूरी आजादी होती है, इसके लिए दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में लड़कियां अपनी पसंद के लड़के को चुनकर उसके साथ भाग जाती हैं। कुछ दिनों बाद वे वापस आ जाते हैं और बिना शादी के साथ रहने लगते हैं। उनके घरवालों को भी इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन लड़के के घरवाले भी लड़की के परिवार को कुछ पैसे देते हैं। इतना ही नहीं, कपल पर शादी करने का कोई दबाव नहीं होता और वे इस रिश्ते से बच्चे भी पैदा करते हैं। वे बच्चे के पैदा होने तक शादी के बारे में नहीं सोचते, लेकिन बच्चे के पैदा होने के बाद भी शादी करना या न करना उनकी मर्जी है।

लड़कियां दूसरा साथी भी चुन सकती हैं
लड़कियों पर अपनी पूरी जिंदगी सिर्फ एक लड़के के साथ बिताने का कोई दबाव नहीं होता। लड़कियां चाहें तो अपने लिए दूसरा पार्टनर भी चुन सकती हैं। हालांकि नए पार्टनर को पुराने पार्टनर से ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं, लेकिन लड़की उसके साथ जा सकती है। यहां कई लोग उम्रदराज होने के बाद शादी कर लेते हैं। दूसरी ओर, कुछ जोड़े बिना शादी किए अपना पूरा जीवन एक साथ बिताते हैं।