×

इस देश में है दुनिया का अनोखा चिड़ियाघर, जहां इंसान रहते हैं पिंजरे में और जानवर घूमते हैं आजाद

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। आपने अब तक चिड़ियाघर में पिंजड़े में बंद जानवरों को देखा होगा, जहां रोजाना तमाम पर्यटक इन खतरनाक जानवरों को देखने आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा चिड़ियाघर देखा है जहां जानवरों को नहीं बल्कि इंसानों को पिंजरे में रखा जाता है और जहां जानवर खुलेआम घूमते हैं। शायद आपने ऐसा चिड़ियाघर न तो सुना होगा और न ही देखा होगा। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही एक चिड़ियाघर की सैर पर ले चलते हैं। जिसे देखकर आप भी डर जाएंगे.

दरअसल, ऐसा ही एक चिड़ियाघर चीन में है। जहां जानवर आजाद घूमते हैं और इंसान पिंजरे में कैद हैं। इस जू का नाम लेहे लेडू वाइल्डलाइफ है। यहां आप जानवरों को खुलेआम घूमते हुए देख सकते हैं। वहीं दूसरी ओर यहां घूमने वाले लोगों को पिंजरे में बंद जानवर नजर आते हैं। यह अनोखा चिड़ियाघर चीन के चोंगक्विंग में स्थित है। इस चीनी चिड़ियाघर को साल 2015 में खोला गया था। लेहे लेडू वन्यजीव चिड़ियाघर में मनुष्यों को जानवरों के करीब आने का एक अनूठा अवसर मिलता है। यहां पर्यटक अपने हाथों से जानवरों को खाना भी खिला सकते हैं। दरअसल, इस चिड़ियाघर में जानवर इंसानों से भरे पिंजरों से घिरे हुए हैं,

इसका मतलब यह है कि शिकारी जानवरों को पिंजरे में बंद शिकार द्वारा लुभाया जाता है। जानवर पिंजड़े को खाने के लिए उसके पास जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार ये जानवर पिंजरों के ऊपर चढ़कर इंसानों का शिकार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये पिंजरों में इंसानों का शिकार नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कई बार तो लोग चीख भी पड़ते हैं।

चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है कि हम अपने आगंतुकों को सबसे अनूठा और रोमांचक अनुभव देना चाहते हैं। चिड़ियाघर के प्रवक्ता चैन लियांग का कहना है कि जब कोई जानवर आपका पीछा करता है या आप पर हमला करता है।

हम चाहते हैं कि हमारे दर्शक उस समय का अनुभव करें। बता दें कि इस चिड़ियाघर में आप शेर, बंगाल टाइगर, व्हाइट टाइगर, भालू जैसे खतरनाक जानवरों को आसानी से करीब से देख सकते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे दर्शक उस समय का अनुभव करें। बता दें कि इस चिड़ियाघर में आप शेर, बंगाल टाइगर, व्हाइट टाइगर, भालू जैसे खतरनाक जानवरों को आसानी से करीब से देख सकते हैं।