×

ये हैं दुनिया के कुछ विचित्र रेस्त्रां, थीम देख कर पहुंच जाएंगे आप दूसरी दुनिया में

 

वैसे तो आपने कई ३ स्टार, ५ स्टार और ७ स्टार जैसे आलिशान होटलों के बारे में सुना, पढ़ा या फिर देखा होगा| आज हम आपको दुनिया के सबसे अजीब रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे है जो अपने आप में कुछ विचित्र से है| तो चलिए देखते है|

मोर्डर्न टॉयलेट रेस्टोरेंट

ताइवान और होन्ग कोंग में बने इन अनोखे रेस्टॉरेंट की तस्वीरों को आप देख कर ही समझ जाएंगे कि यहाँ अजीब क्या है| यहाँ पर बैठने की कुर्सियों से लेकर खाना परोसने तक के बर्तनों की शक्ल पूरी तरह से टॉयलेट की थीम में बने हुए है| जिसमे खाना खाना लोगों के आसान तो बिलकुल ही नहीं होगा|

डी.एस म्यूजिक रेस्टोरेंट, तपै

जैसा नाम है, वैसा इस रेस्टोरेंट में कोई म्यूजिक तो नहीं है, मगर आपको चौंका दे ऐसा कुछ तो जरूर है| इस होटल की वेटर महिलाएं एक नर्स के कपड़ों में दिखाई देती है| खाने के लिए जो टेबल है वो ऑपरेशन थिएटर का टेबल होता है| इसके अलावा ड्रिंक वाली चीजें आपको इंजेक्शन और सलाइन के पाइप्स के द्वारा दी जाती है|

हार्ट अटैक ग्रिल, लॉस वेगास

इस रेस्टोरेंट में भी आपको डॉक्टर और नर्स के लिबास में वेटर नज़र आएंगे, जो आपकी खिदमत में हाजिर रहेंगे| लेकिन अगर आपने अपना बर्गर ख़तम नहीं किया तो यही नर्स नुमा वेटर की मार खाने के लिए आपको तैयार रहना पड़ेगा| इसके अलावा अगर आपका वजन ३५० LBS यानी करीब १५९ किलोग्राम है तो यहाँ आप खाने का मजा फ्री में उठा सकते है|

ईथा अंडरसी रेस्टोरेंट, मालदीव्स 

हिन्द महासागर में १६ फ़ीट नीचे और २७० डिग्री पर समुन्द्र का नज़ारा और इन सबके बीच एक रेस्टोरेंट, बड़ा सुन्दर लगता है| खास करके हनीमून पर जाने वालों के लिए ये सबसे खूबसूरत जगह हो सकती है|

डिनर इन द स्काई, दुनियाभर में 

२२ लोगों के बैठने की जगह वाले इस रेस्टोरेंट में खाना खाने वाले लोगों को अपनी कुर्सी की सीटबेल्ट को बांधे रखना होता है| करीब ५० मीटर की ऊंचाई पर इस तरह झूलते हुए खाना खाने का कुछ अलग ही अनुभव होता होगा|

विला इसकदरो वाटरफॉल्स रेस्टोरेंट, फिलीपींस

एक बहते झरने के नीचे की तरफ बने इस रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए अपनी पेंट को थोड़ा ऊपर चढ़ाकर बैठना होता है| क्यूंकि इस झरने का ठंडा-ठंडा पानी आपके पैरों को भिगोता हुआ आगे की तरफ जाता है|

आइस रेस्टोरेंट,  दुबई

बैठने के लिए बर्फ की ठंडी-ठंडी कुर्सियां और खाना खाने के बर्फ के टेबल के अलावा यहाँ कोल्डड्रिंक के गिलास भी बर्फ के बने होते है| इस रेस्टोरेंट का अंदर का तापमान माइनस ६ डिग्री से भी कम तक होता है, जो शायद खाना खाने आये लोगों को भी जमा सकता है|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.