×

ये जंगल आसमान से दिखता है एलियन शिप जैसा, वैज्ञानिकों ने पांच दशक पहले उगाया था इसे, अब इसके नाम से भी खौफ खाते हैं इंसान

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। दुनिया में राज़ों की कमी नहीं है, कुछ राज़ जिनके बारे में सुनकर लोग डर जाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी राज हैं, जिनके बारे में आज तक कोई नहीं जान पाया है। आज हम आपको एक ऐसे ही जंगल के बारे में बताने जा रहे हैं जो रहस्यों से भरा हुआ है। यह जंगल जापान में है। इस जंगल के बारे में सुनकर ही लोगों की रूह कांप जाती है।

आज हर कोई इस जंगल में जाने से कतराता है। जापान में स्थित इस जंगल में कुछ ऐसा खास है जो इसे दुनिया के सभी जंगलों से बिल्कुल अलग बनाता है। जंगल जापान के मियाज़ाकी प्रान्त में निकिनन शहर के पास है। इस जंगल की सबसे अजीब बात यह है कि अगर इसे ऊंचाई से देखा जाए तो ऐसा लगता है जैसे कोई यूएफओ यानी कोई एलियन यहां उतरा हो।

इस जंगल में लगे पेड़ गोलाकार आकार के होते हैं। ऐसा लगता है कि वे एक घेरे में मौजूद हैं। अगर आप फ्लाइट या हेलिकॉप्टर से इस जंगल से गुजरें तो इसकी आकृति आपको हैरान कर सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह जंगल प्राकृतिक नहीं बल्कि वैज्ञानिकों ने प्रयोग के तौर पर बनाया है।

इस जापानी जंगल की सबसे खास बात यह है कि वैज्ञानिकों ने यह प्रयोग हाल ही में नहीं बल्कि 50 साल पहले किया था। वैज्ञानिकों ने यह प्रयोग इस तरह किया कि यहां पेड़ टेढ़े-मेढ़े आकार में बढ़ने लगे। वैज्ञानिकों ने इस परियोजना को 'प्रायोगिक वानिकी' नाम दिया है। इस प्रयोग का उद्देश्य पेड़ों की दूरी के आधार पर वृद्धि को समझना था।