×

इस जेल को माना जाता है कैदीयों के लिए दुनिया में सबसे खतरनाक, खर्च होते हैं एक कैदी पर इतने करोड़ रुपये

 

लाइफस्टाइल डेस्क।।  दुनिया में कई जेलें कैदियों को रखने के लिए बनाई गई हैं। इनमें से कई जेलें बेहद खतरनाक और डरावनी हैं तो कई जेलें बेहद महंगी हैं। जहां एक कैदी के पीछे करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। वैसे तो हर जेल में कैदियों पर पैसा खर्च होता है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जेल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी। दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी इस जेल में बंद हैं। यह जेल दुनिया की सबसे महंगी जेलों में से एक है।

जी दरअसल हम बात कर रहे हैं ग्वांतानामो बे के तट पर स्थित दुनिया की सबसे महंगी ग्वांतानामो बे जेल की. संयुक्त राज्य अमेरिका में 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों के बाद 2001 में जेल खोली गई थी। हालांकि दुनिया की सबसे खतरनाक और महंगी जेल ग्वांतानामो बे की एक यूनिट को अप्रैल 2021 में बंद कर दिया गया था। ग्वांतानामो बे के कैंप 7 में 14 बंदी थे। कई लोग ग्वांतानामो बे जेल को धरती का नर्क भी कहते हैं। आइए जानें इस जेल और एक कैदी पर खर्च किए गए पैसों के बारे में...

ग्वांतानामो बे जेल की कीमत लगभग 93 करोड़ रुपये प्रति कैदी है, जो इसे दुनिया की सबसे खतरनाक जेलों में से एक बनाती है। दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी इस जेल में बंद हैं। कुछ दिनों पहले इस जेल से एक सऊदी कैदी को रिहा किया गया था। अहमद अल-क़हतानी पर 9/11 के अपहर्ताओं में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। इस सैन्य जेल को दुनिया की सबसे विवादास्पद जेल माना जाता है। कई बार इसे बंद करने की मांग भी की जा चुकी है।  क्यूबा में स्थित जेल कभी अमेरिकी नौसेना का अड्डा हुआ करता था। लेकिन साल 2002 में इसे हाईटेक जेल में तब्दील कर दिया गया। इनमें खतरनाक आतंकियों ने आग लगा दी थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने कार्यकाल के दौरान इसके खिलाफ आवाज उठाई है।