×

ये कैसा चमत्कार, 35 साल बाद हुआ ऐसा जो है सोच भी नहीं सकते 

 

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।।  हम अपने जीवन के दौरान ऐसी कई बातों या घटनाओं के बारे में पढ़ते, सुनते या देखते हैं, जिन पर विश्वास करना काफी मुश्किल होता है। वैसे भी कई चीजें ऐसी होती हैं, जिनका जवाब किसी के पास नहीं होता है। ऐसे में हम उन्हें चमत्कार मानकर नमस्कार कर लेते हैं। आज हम जिस घटना के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह भी कमोबेश कुछ इसी तरह की है।

हाल ही अमेरिका में वर्ष 2001 में 11 सितंबर को हुए आतंकी हमले की बरसी थी। वैसे तो और दिनों की जैसे इस दिन भी देश में कई बच्चों का जन्म हुआ होगा, लेकिन एक बच्ची का जन्म सुर्खियों में है। जर्मनटाउन के हॉस्पिटल में रात 9 बजकर 11 मिनट पर एक बच्ची का जन्म हुआ। खास बात ये है कि इसका वजन भी 9 पौंड 11 औंस (4.4 किग्रा) है।

बच्ची की मां कैमेट्रियन और पिता जस्टिन ब्राउन ने कहा कि उनके लिए यह घटना चमत्कार से कम नहीं है। उनकी बेटी 9/11 की तबाही की यादों के बीच नए जीवन का प्रतीक है। बेटी का नाम क्रिस्टिनिया रखा है। जब वह बड़ी होगी, उसे उसके जन्म की तारीख का महत्व बताएंगे।

अस्पताल की महिला सेवा विभाग की प्रमुख रशेल लॉफलीन के मुताबिक ऐसे संयोग कभी-कभार होते हैं। मैं 35 साल से काम कर रही हूं। पहली बार जन्म तारीख और वजन के अंक में इस तरह का संयोग देखा। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए हमले में 3000 लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हुए थे।