×

क्या आप जानते हैं ऐसे नाखूनों वाली लड़कियां होती हैं बहुत तकदीरवाली, जानिए यहां 

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। आजकल के बदलते जमाने में लडकियों को लंबे नाखून रखना पसंद होता है। लडकीयों के शरीर में नाखुन खुबसूरती बढाने के साथ ही उनके नसीब के बारे में भी बताते हैं। लड़कियां नाखूनों की ऐसे में खास देखभाल करती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इंसान के हाथ की रेखाओं की तरह नाखूनों पर भी हमारे बारे में बहुत कुछ बताने का काम करती है। व्यक्ति के स्वभाव व जीवन संबंधी कुछ राज को नाखूनों पर पड़े निशान से जाना जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

नाखूनों का रंग गुलाबी होना
इस तरह के नाखून देखने में बेहद सुंदर लगते हैं। वहीं ऐसे नाखूनों वाली लड़कियां भाग्यशाली मानी जाती है। ये जीवनभर सुखी व खुशी से जिंदगी बीताती है। इन्हें जीवन में धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती है। 

अंगूठे का नाखून ऊपर उठा होना
इस तरह की लड़कियों को अपने करियर में बहुत सफलता मिलती है। हम ऐसा भी कह सकते हैं कि इन लड़कियों को कड़ी मेहनत से सफलता हासिल होती है। लेकिन इन्हें अपनी जीत व सफलता पाने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

नाखूनों पर अर्द्ध चन्द्र बनना
ऐसे नाखूनों वाली लडकियां बहुत किस्मकतवाली मानी जाती है। कहा जाता है कि ये जिंदगी में हर सुख-सुविधा भोगते हैं। ये अपनी मेहनत से जल्दी ही सफलता हासिल करती है। इनके साथ इसका परिवार भी सुखी से रहता है। ये जिंदगी में खून मान-सम्मान पाती है।

नाखूनों का रंग पीला होना
लडकियों के नाखूनों का  रंग पीला होना उनकी खराब सेहत के बारे में बताते हैं। इसके साथ ही इन्हें किसी बड़ी परेशानी होने से पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसे में इन लड़कियों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। 

नाखूनों पर सफेद या काले धब्बे होना
ऐसी लड़कियां गुस्सैल व झगड़ालू मानी जाती है। ऐसे में ये अपने पार्टनर पर पूरा रौब डालकर रखती है। अक्सर कई लड़कियों के नाखूनों पर सफेद व काले रंग धब्बे होते हैं।