×

बनते-बनते रिश्ते में बार बार आती है अडचन, तो इस दिन कर लें ये आसान उपाय

 

लाइफस्टाईल न्यूज डेस्क।। हिंदू धर्म के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन अगर सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा की जाए तो इससे व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है, पुराणों की मानें तो भगवान विष्णु की पूजा करने से लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर भक्त हर गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें तो जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं उन पर मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा कैसे करें और पूजा के दौरान किन बातों का ध्यान रखें...

इस प्रकार करें भगवान विष्णु की पूजा
इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और फिर साफ कपड़े पहनें। इसके बाद एक चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान विष्णु की मूर्ति रखें। भगवान विष्णु को पीला रंग पसंद है इसलिए उन्हें पीले फूल और पीले फल चढ़ाएं। भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें धूप अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु की आरती करें. गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा का भी विशेष महत्व है इसलिए केले के पेड़ की पूजा करें।

केसर और चने की दाल का दान
इस दिन मंदिर में केसर और चने की दाल दान करें। इससे आपको विशेष लाभ मिलेगा. इस दिन माथे पर तिलक लगाना भी बहुत लाभकारी होता है।

दाम्पत्य जीवन में आ रही रुकावटें दूर होंगी
अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या आ रही है तो इस दिन व्रत रखें और केले के पेड़ की पूजा करें। केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

आपको बृहस्पति देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा
अगर आप इस दिन बृहस्पति देव की कृपा पाना चाहते हैं तो किसी बूढ़े व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराएं और उनका आशीर्वाद लें।

गुरु दोष कम होगा
अगर आपकी कुंडली में गुरु दोष है तो इस दिन पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। इस दिन ऊँ नमो भगवत वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप भी करें। इस उपाय को करने से गुरु दोष कम हो जाएगा।