×

अगर आप भी है सिंगल और समय बिताना हो रहा है मुश्किल, तो इन टिप्स से कर सकते है बोरीयत दूर 

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। आज के समय में कोरोना के चलते लोग होमवर्क करते हैं ऐसे में सिंगल लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में, अकेले रहने वाले लोगों को दिक्कत होना स्वाभाविक है। हर किसी को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा नहीं मिली है, जिसमें उनका समय बीत जाए। यह सुविधा कुछ खास ही सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए है। पहले सिंगल लोगों का काफी समय दफ्तर में ही बीत जाया करता था। ऐसे में, खाली रहने से लोगों में तनाव और चिंता की समस्या पैदा हो सकती है। इसके बाद वे या तो आराम करते थे या दोस्तों के साथ समय बिताते थे। 

पार्क में ज्यादा समय तक टहलें
ऐसे तो मॉर्निंग वॉक करना आजकल ज्यादा लोगों की आदत बन गई है, पर पहले आपको समय पर दफ्तर पहुंचने की हड़बड़ी रहती थी। अगर आपके घर के पास पार्क हो तो सुबह ज्यादा समय तक वहां टहल सकते हैं। अब दफ्तर जाना नहीं है तो आप पार्क में टहलने के साथ वहां बैठ सकते हैं और दूसरे लोगों के साथ बातचीत भी कर सकते हैं।

म्यूजिक सुनें
आप वेस्टर्न म्यूजिक से क्लासिकल इंडियन म्यूजिक, जिसमें भी आपकी रुचि ज्यादा हो, सुन सकते हैं।खाली समय में म्यूजिक सुनने से दिमाग शांत रहता है। इसलिए कोई बढ़िया म्यूजिक जरूर सुनें।  इससे आपका मन उत्साहित रहेगा और चिंता से भी बचेंगे।

पड़ोसियों के बच्चों को पढ़ाएं
घर पर खाली समय में अपने आप पास-पड़ोस में रहने वाले बच्चों को अपने यहां बुला कर या उनके यहां जाकर पढ़ा सकते हैं। जिनके बच्चों को आप पढ़ाएंगे, वे भी आपके लिए बेहतर सोचेंगे और जरूरत पड़ने पर आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। इससे आपका जुड़ाव लोगों से बना रहेगा। यह काम अच्छा भी है। 

नॉवेल पढ़ें
इसमें आपका समय कैसे बीत जाएगा, यह आपको पता नहीं चलेगा। इसके अलावा, आप घर में पहले से मौजूद पत्र-पत्रिकाओं को भी पढ़ कर समय ठीक से बिता सकते हैं। अगर आपको पढ़ने का शौक है तो कोई अच्छा नॉवेल पढ़ सकते हैं। 

खाना खुद बनाएं
जब आप चाय, नाश्ता, खाना खुद बनाएंगे और साफ-सफाई भी खुद करेंगे तो इसमें आपका काफी समय बीत जाएगा। आप अपनी रुचि का खाना बना सकते हैं। खाना बनाना नहीं जानते तो सीखने की कोशिश कर सकते हैं। सिंगल रहने वाले लोग अक्सर खाना बाहर से मंगवा लेते हैं या किसी को खाना बनाने के लिए रखते हैं।