×

अगर आपकी भी हुई है नई शादी तो जान लें पहला साल होता है बेहद मुश्किल भरा, इन दिक्कतो के लिए तैयार रहें कपल

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। हर किसी के जीवन में लड़का हो या लड़की शादी एक बड़ा बदलाव लेकर आती है। सिर्फ रिश्ते निभाना शादी का मतलब नहीं बल्कि ज़िंदगी भर अपने साथी को प्यार, सम्मान और देखभाल देने के लिए भी ख़ुद को तैयार करना पड़ता है। अगर इसके लिए दोनों में से एक भी तैयार नहीं है तो बहुत मुश्किल हो जाता है रिश्ते का चल पाना। एक रिसर्च में यह बात कही गई है कि शादी के पहले साल अकसर नवविवाहित दंपति नाखुश रहते हैं। ताे जानिए पहला साल किन कारणों से परेशानी भरा रहता है। 

​ख्‍वाहिशों पर पानी फिरना 
शादी से पहले लड़का- लड़की दोनों के मन में काफी रोमांच होता है लेकिन सभी ख्‍वाहिशों पर पानी फिर जाता है जब वह साथ रहने लगते हैं। आपको दूसरे के साथ एडजस्‍ट करने में अपने कम्‍फर्टज़ोन को छोड़कर काफी समय लग जाता है और यह करते - करते कब एक साल गुजर जाता है पता ही नहीं चलता। 

जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ना 
जो कभी खुद की भी ज़िम्मेदारी नहीं लेते थे उनके लिए  जीवनसाथी की छोटी से छोटी ज़रूरत का ध्यान रख पाना मुश्किल हो जाता है। शादी निभाना एक जिम्मेदारी का काम है। शादी के बाद लड़कों पर जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ जाती हैं, कुछ तो इससे गुजर जाते हैं लेकिन बहुत से लड़के समझ ही नहीं पाते हैं। 

छोटी-छोटी लड़ाई होना
 हर कपल में किसी ना किसी बात पर झगड़ा हो ही जाता है। बहुत से लड़कियां सोचती हैं कि शादी के बाद सिर्फ प्यार ही मिलेगा, लड़ाइयां नहीं होंगी। ऐसे में वह समझ नहीं पाती और छोटी-छोटी लड़ाई कब बड़ी बन जाती है पता ही नहीं चलता।

भविष्य की चिंता
सेविंग्स की टेंशन सबसे ज्यादा परेयाान करती है, ऐसे में कमल अपने अच्छे पलों को गवा देते हैं। लेकिन अगर समझदारी से काम लिया जाए तो हम समस्या का हल निकल सकता है। कुछ लोग भविष्य को लेकर ज्यादा ही सोचते हैं। धीरे-धीरे खर्चों में थोड़ी-बहुत कमी कर के फ्यूचर सिक्योर किया जा सकता है।

नई-नई बातों की जानकारी 

शादी के पहले साल एक दूसरे के बारे में कई सारी बातें पता चलेगी। जो अच्छी भी होती हैं और बुरी भी। लड़का हो या लड़की दोनों को नई-नई बातों के लिए तैयार रहना चाहिए। इन बातों का दिल से ना लगाएं, बस इस बात को याद रखें कोई भी व्‍यक्ति दुनिया में परफेक्‍ट नहीं होता।

कामकाजी महिलाओं को ज्यादा परेशानी
अगर आपके पति के माता-पिता चाहते हैं कि आप घर के सारे काम भी करें और ऑफिस भी मैनेज करें तो लाईफ बहुत मुश्किल हो जाती है।  शादी के बाद कामकाजी महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।