×

पुरुष बरते पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाते समय सावधानियां, नहीं तो झेलने पड़ेंगे ये नुकसान

 

लाइफस्टाईल न्यूज डेस्क।। पीरियड्स के दौरान सेक्स करना चाहिए या नहीं? पीरियड्स के दौरान सेक्स करना कितना सुरक्षित है? फिजिकल एक्टिविटी से जुड़े हर व्यक्ति के मन में ऐसे सवाल उठना लाजमी है। पीरियड्स के दौरान सेक्स करने को लेकर कई गलतफहमियां हैं। इसके बारे में लोगों को या तो जानकारी नहीं है या है तो अधूरी है। पीरियड्स कोई बीमारी नहीं है, यह महिलाओं में होने वाली एक प्राकृतिक प्रक्रिया है इसलिए इस दौरान शारीरिक संबंध बनाना पूरी तरह से सुरक्षित है। विशेषज्ञों का कहना है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सुरक्षित है, लेकिन कपल्स को अन्य यौन संचारित रोगों से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आपके मन में भी पीरियड्स के दौरान सेक्स को लेकर कोई भ्रम या सवाल है तो हमारा आज का आर्टिकल पढ़ने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से कौन सी बीमारी हो सकती है?

विशेषज्ञों के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से पुरुषों और महिलाओं दोनों को एसटीआई का खतरा रहता है। डॉक्टर ने कहा कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं की योनि का पीएच संतुलन असामान्य होता है, इसलिए उन्हें बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण होने का खतरा हो सकता है। ट्रांसमिशन के मामले में, महिला के यौन संबंध बनाने से पुरुष साथी भी संक्रमित हो सकता है।

क्या पीरियड्स के खून से पुरुषों को संक्रमण हो सकता है?

डॉक्टर ने कहा कि पीरियड्स के खून से पुरुषों को संक्रमण का खतरा नहीं होता है. लेकिन इस दौरान एसटीआई होने का खतरा रहता है, इसलिए पुरुषों को सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना चाहिए। महिलाएं चाहें तो इस दौरान महिला कंडोम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

एसटीआई के लक्षण

  • संभोग के दौरान असामान्य दर्द
  • प्राइवेट पार्ट्स से दुर्गंध आना
  • गुप्तांगों में और उसके आस-पास खुजली होना
  • पेशाब के दौरान दर्द होना