×

इस Republic Day पर देखें लक्षद्वीप के ये बेस्‍ट आइलैंड, जहां एक जाने पर नहीं करता वापस आने का मन

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। लक्षद्वीप घूमने के लिए एक बेहतरीन द्वीप है। इसके सबसे खूबसूरत द्वीप को मिनिकॉय कहा जा सकता है। यह कोचीन से लगभग 400 किमी दूर है। मिनिकॉय आइलैंड एक लग्जरी आइलैंड है। यहां के रिसॉर्ट्स आपको बहुत पसंद आएंगे।

अगती द्वीप
अगर आप लक्षद्वीप में किसी एडवेंचर पर जाना चाहते हैं तो आपको अगाती आइलैंड जरूर जाना चाहिए। यह द्वीप अन्य द्वीपों की तुलना में छोटा है, लेकिन फिर भी आपको यहां साफ पानी, सफेद रेत और बेहद खूबसूरत समुद्र तट मिल जाएंगे। यह 8 किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां केवल 8 हजार लोग रहते हैं। ऐसे में आप बेहद शांतिपूर्ण माहौल के लिए इस आइलैंड की सैर कर सकते हैं।

बंगाराम द्वीप

बंगाराम द्वीप हिंद महासागर के साफ पानी में स्थित एक बहुत ही आकर्षक द्वीप है। कोचीन से इसकी दूरी 470 किमी है। राजीव गांधी ने भी इस द्वीप का दौरा किया था।

कवरत्ती द्वीप समूह
कोचीन से इसकी दूरी 360 किमी है। निकटतम हवाई अड्डा अगाती द्वीप पर है। यहां 12 प्रवालद्वीप, पांच जलमग्न तट और तीन प्रवाल भित्तियां हैं। इसी वजह से कावारत्ती द्वीप पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

स्कूबा डाइविंग

अगर आप स्कूबा डाइविंग का मजा लेना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं क्योंकि यहां के नजारों को आप जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगे। आप अगाती, कदमत और बंगाराम द्वीप पर स्कूबा डाइविंग का आनंद ले सकते हैं।