×

महिलाओं के जाने पर दुनिया की इन जगहों पर है Ban, जानिए इसकी बडी वजह

 

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। पुरुष प्रधान समाज द्वारा हमारी दुनिया में बनाए गए नियम-कानूनों से चलती है। आज तक महिलाओं पर जिस वजह से इतिहास से कई पाबंदियां लगाई गई, महिलाओं ने समय-समय पर इन पाबंदियों का विरोध भी किया है। महिलाओं के सामने यह पाबंदियां पहनने, आने-जाने और अलग-अलग रिति रिवाजों के रूप में आती रही हैं। इतना ही पुरुष प्रधान समाज के लोग ही महिलाएं किस जगह पर जा सकती हैं और किस जगह पर नहीं जा सकती यह भी तय करते हैं। आपको दुनिया की ऐसी जगहों के बारे में आज हम बताएंगे जहां आज भी महिलाओं के जाने पर सख्त मनाही है। दुनिया की इन जगहों पर समानता के लिए इतने प्रोटेस्ट्स के बाद भी महिलाओें का जाना मना है।

माउंट एथोस, ग्रीस
माउंट अथोस उत्तरी ग्रीस पर स्थित एक पवित्र स्थान है, भक्षु जहां पर रहा करते हैं। इस जगह पर हजारों साल पहले से महिलाओं का जाना मना है, इतना ही नहीं इस जगह पर जानवरों को आने पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके खिलाफ कई महिलाओं ने प्रोटेस्ट भी किया पर आज भी यहां महिलाओं के आने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वहां के भक्षुओंं का मनना है कि यह जगह महिलाओं के आने के लिए उचित नहीं है, महिलाओं के वहां जाने से जगह की स्प्रिचुएलटी पर फर्क पड़ेगा। 

माउंट ओमीन, जापान-

यहा के लोगों का मनना है कि यह उनकी धार्मिक मान्यता है और किसी को भी इसमें दखल देने की जरूरत नहीं है। जापन में स्थित माउंट ओमीन में यामाबूशी भक्षु निवास करते हैं, इस जगह पर भी महिलाओं के आने पर मनाही है। आज भी मंदिर के दरवाजे पर लिखा हुआ है कि इस स्थान पर महिलाओं का आना वर्जित है। इसके बावजूद कई फैमिनिस्ट महिलाएं इस जगह पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग करती हैं। 

कार्तिकेय मंदिर, पुष्कर -

जहां महिलाओं के जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है भारत में ऐसे कई धार्मिक स्थल हैं, पुष्कर में स्थित कार्तिकेय भगवान का मंदिर भी इनमें शामिल है। इस मंदिर की मान्यता है कि अगर कोई महिला इस मंदिर में प्रवेश करेगी तो वह शापित हो जाएगी, उन्हें कभी भी इस मंदिर का आशीर्वाद नहीं लगेगा। इस अंधविश्वास के चलते महिलाएं खुद भी यहां जाने की बात नहीं कहती हैं।

बर्निंग ट्री क्लब, अमेरिका-

यहां अमेरिका के नामी-गिरामी लोग गोल्फ खेलने आया करते हैं, पर आज भी इस जगह पर महिलाओं के आने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।  यह एक गोल्फ क्लब है जो अमेरिका के मेरीलैंड में स्थित है। 

ओकिनोशीमा द्वीप, जापान -

यहां पर रहने वाले शिंतो ट्रेडिशन के भक्षुओंं ने महिलाओं के आने पर प्रतिबंध लगा रखा है, जिस वजह से महिलाएं यहां नहीं आ सकती हैं। जापन देश में स्थित ओकिनोशीमा एक खूबसूरत द्वीप है, जिसे युनेस्को ने वर्ल्ड हैरिटेज साइट का दर्जा भी दिया हुआ है।