×

एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे के लिए मुंबई के आसपास की ये बीच रहेंगी बेस्ट 

 

 यु तो कहने को तो मुंबई में घूमने की जगहों या पर्यटक स्थलों की कोई कमी नही है। लकिन शायद शोर्ट ट्रिप, वीकेंड या पिकनिक पर जाने के लिए किसी चीज को सबसे अधिक पसंद किया जाता है तो वह है मुंबई के आसपास के बीच। फॅमिली, बच्चो या अपने कपल के साथ मुंबई के आसपास घूमने के लिए बीच एक ऐसा ऑप्शन है जहाँ आप समुद्र तट के किनारे हरी भरी हरियाली और खूबसूरती के बीच क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है, वाटर स्पोर्ट्स को एन्जॉय कर सकते है साथ सनसेट जैसे अद्भुद नजारों को फील कर सकते है। आज हम आपको मुंबई 200 से किलोमीटर के अन्दर घूमने के लिए सबसे अच्छे समुद्र तटो के बारे में बताने जा रहे हैं ....

मनोरी
मनोरी उत्तरी मुंबई में धारावी चेट पर स्थित एक छोटा सा गाँव है, जो आमतौर पर मनोरी समुद्र तट और मनोरी क्रीक के लिए जाना जाता है। अगर कोई मुंबई के आसपास 100 किलोमीटर के अन्दर शांत समुद्र तट की तलाश में है, तो मनोरी बीच उसके लिए बेहद खास जगह साबित हो सकती है। प्राकृतिक परिदृश्य, सुखद माहौल, और वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के लिए फेमस मनोरी बीच मुंबई के अन्य समुद्र तटों की तुलना में अपेक्षाकृत स्वच्छ है जो पर्यटकों के लिए लोकप्रियता का कारण बना हुआ है।

वसई बीच
वसई बीच अपनी फैमली और बच्चो के साथ 1 दिन के लिए पिकनिक पर जाने के लिए मुंबई के आसपास स्थित सबसे प्रसिद्ध समुद्र तट में से एक है। वसई बीच चमचमाती सफ़ेद रेत, सुदर परिदृश्य और अनुकूल वातावरण का दावा करता है जिस वजह से मुंबई के लोग यहाँ खिचे आने पर मजबूर हो जाते है। ऐसा नही है की यह बीच फैमली और पिकनिक पर जाने के लिए बस फेमस है। यहाँ आप अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ घूमने भी आ सकते है। मुंबई से सिर्फ लगभग 68 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होने के कारण बहुत से कपल्स अपना कॉलेज बंक करके भी यहाँ घूमने आते है। यदि आप भी अपने कपल के साथ घूमने के लिए मुंबई से 100 किलोमीटर के अन्दर बेस्ट बीच को सर्च कर रहें तो आपको अपने कपल के साथ एक बार यहाँ जरूर आना चाहिए।

अलिबाग़ बीच
यदि आपको खूबसूरत समुद्र तटो के किनारे टाइम स्पेंड करना पसंद है इसके लिए अलीबाग बीच से अच्छी और कोई जगह हो ही नही सकती। बेस्ट बीचेस अराउंड 100 किलोमीटर ऑफ़ मुंबई में से एक अलीबाग बीच एक ऐसी जगह है जहाँ आप अपने फ्रेंड्स, फैमली या कपल के साथ बीच के किनारे टाइम स्पेंड करने के साथ साथ बिभिन्न वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज जैसे कयाकिंग, जेट स्की, स्कूबा डाइविंग भी एन्जॉय कर सकते है।